Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceMCX Gold Price: आज सोने, चांदी के भाव में हो सकता है...

MCX Gold Price: आज सोने, चांदी के भाव में हो सकता है ये बड़ा बदलाव

MCX Gold Price, आज सोने का भाव:लॉकडाउन में भले ही सराफा बाजार बंद है पर इंटरनेशनल मार्केट और MCX पर सोने, चांदी के भाव (Gold, Silver Price) में तेजी जारी है। एक्सपर्ट के मुताबिक आज भी सोने, चांदी में तेजी रहेगी। जानिए 18 मई 2020, सोमवार को सोने, चांदी का भाव कितना तेज हो सकता है।

सोने और चांदी के भाव में पिछले हफ्ते जोरदार तेजी रही ही। लंबे समय बाद चांदी में सोने से ज्यादा तेजी रही। इंटरनेशनल मार्केट में सोने में 2.5 फीसदी की तेजी आई वहीं चांदी 8 फीसदी तेज हो गई। MCX पर सोने के भाव में 3.4 फीसदी की तेजी आई वहीं चांदी में 7.9 फीसदी की तेजी रही।

अमेरिका में बेरोजगारी, पीपीआई और कोर पीपीआई के खराब आकंड़ों के बाद शेयर बाजारों में मुनाफा वसूली हुई। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति के ब्याज दरों संबंधी बयान के बाद दोनों धातुओं में तेजी का रूख देखने को मिला। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की आशंका से भी सोने, चांदी के भाव को बल मिला।

कॉमेक्स पर सोने ने 1754 का अहम लेवल तोड़ दिया। MCX पर भी भाव 47327 के लेवल से ऊपर चला गया। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने का भाव आगे तेज रहने की संभावना है।

उनके मुताबिक सोने का भाव आगे 1772 से 1788 का स्तर छू सकता है। कॉमेक्स पर नीचे में सोने को 1745 से 1733 पर बड़ा सपोर्ट है। जैन ने कहा कि MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) 47800 से 48100 का लेवल छू सकता है। सोने को MCX पर 46920 से 46600 रुपए पर बड़ा सपोर्ट है।

जैन के मुताबिक चांदी ने भी कॉमेक्स पर 16.80 डॉलर का अहम लेवल तोड़ दिया। वहीं MCX पर 46500 रुपए के पार हो गई। जेन के मुताबिक अब चांदी 17.35 से 17.55 डॉलर का लेवल छू सकती है। नीचे में चांदी को 16.8 डॉलर से 16.66 डॉलर का सपोर्ट है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

जैन ने कहा कि MCX पर चांदी के भाव को 47150 रुपए पर रेसिसटेंस है। अगर भाव इसके ऊपर गया तो तेजी में 47900 से 48200 रुपए तक का लेवल आ सकता है। चांदी को नीचे में 46100 से 45500 रुपए पर सपोर्ट है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 47200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 46800 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 48000 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने चांदी में भी खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का मई वायदा 46300 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 45950 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 47000 रुपए पर जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 47350 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 47050 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 47680-47900 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मई वायदा 46700 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 46200 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 47200-47600 रुपए पर जा सकता है। वहीं रुपया 76-76.16 तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 8.30 बजे सोने का भाव 1761 डॉलर और चांदी का 17.23 डॉलर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular