Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today News: क्या आज भी सोने, चांदी के रेट में...

Gold Price Today News: क्या आज भी सोने, चांदी के रेट में गिरावट आएगी, जानिए कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

Gold Price, Silver: सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह से सोने के इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट जारी है। यहां जानिए गुरुवार को सोने और चांदी का भाव कैसा रहेगा।

सोने और चांदी के भाव में बुधवार को गिरावट देखी गई। भाव करीब 0.5 फीसदी तक गिर गए। सोने का भाव 1640 डॉलर ट्राय प्रति औंस तक चला गया।

वहीं चांदी के भाव ने 16.7 डॉलर का स्तर छू लिया। घरेलू बाजार में MCX पर भाव ने 44330 रुपए का सपोर्ट कर लिया। चांदी के भाव ने भी MCX पर 45719 रुपए का भाव टेस्ट किया। रुपए में मजबूती के कारण सोने, चांदी में कमजोरी देखी गई।

WHO ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दरों में कटौती के बाद और अमेरिका में राहत पैकेज की आशा के बाद भी वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक आज भी सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। उनके मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव को नीचे में 1622 डॉलर पर सपोर्ट है। जैन ने कहा कि MCX पर सोने का भाव नीचे में 43100 रुपए तक जा सकता है।

उनके मुताबिक चांदी का भाव 16.55 डॉलर का लेवल होल्ड करेगा। वहीं MCX पर चांदी नीचे में 45500 रुपए तक जा सकती है। जैन के मुताबिक सोने का भाव MCX पर गुरुवार को 43000 से 43650 रुपए की रैंज में ट्रेड करेगा।

वहीं चांदी का भाव 45400 से 46200 रुपए की रैंज में MCX पर ट्रेड कर सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपए में बुधवार को 0.5 फीसदी की मजबूती आ गई।

केडिया एडवायजरी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है। उन्होंने सोने का अप्रैल वायदा 43500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है।

इसके लिए 43700 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव MCX पर 43250 से 43050 तक आ सकता है।

उन्होंने चांदी का मार्च वायदा 45900 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 46250 रुपए का स्टॉप लास लगाना चाहिए। आज चांदी के लिए उन्होंने 45550 रुपए से 45150 रुपए का लक्ष्य दिया है।

दिल्ली के सराफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी का भाव गिर गया। यहां जानिए देश के बडे़ शहरों में सोने, चांदी का रेट।

दिल्ली समेत देश के कई शहरों में सोना, चांदी सस्ता हुआ

सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए आज हाजिर बाजार में भी सोने, चांदी के भाव में गिरावट रह सकती है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular