Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeJewellers NewsIAGES: भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला गोल्ड इंडस्ट्री SRO –...

IAGES: भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला गोल्ड इंडस्ट्री SRO – IAGES, कौशलेंद्र सिन्हा बने CEO

IAGES, Kaushlendra Sinha: भारत की गोल्ड इंडस्ट्री ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इंडियन एसोसिएशन फॉर गोल्ड एक्सीलेंस एंड स्टैंडर्ड्स (IAGES) की शुरुआत की है। यह दुनिया का पहला SRO (सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन) है जो केवल गोल्ड सेक्टर को समर्पित है। IAGES भारत में गोल्ड इंडस्ट्री के लिए पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेगा। SRO ने भारत में कामकाज शुरू कर दिया है।

नए संगठन के सीईओ कौशलेंद्र सिन्हा बनाए गए हैं। वे इससे पहले CII में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रहे हैं और शापूरजी पालोनजी ग्रुप व Apco Worldwide जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं।

IAGES को इंडियन गोल्ड इंडस्ट्री ने “इंडस्ट्री बाय द इंडस्ट्री” मॉडल पर बनाया है। इसमें प्रमुख ट्रेड एसोसिएशन जैसे IBJA और GJC का सहयोग है और ICAI इसका असेसमेंट पार्टनर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने इस SRO को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

यह संगठन गोल्ड इंडस्ट्री में ट्रांसपेरेंसी, ट्रस्ट, अकाउंटेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी लाने के लिए काम करेगा। इसका मकसद इंडस्ट्री के ऑर्गेनाइज्ड ग्रोथ को बढ़ावा देना और कंज्यूमर का भरोसा मजबूत करना है।

सोने, चांदी के भाव और देश के बड़े एक्सपर्ट की सोने, चांदी पर राय के लिए हमारा यूट्यूब चैनल देखें (2.2 करोड़ व्यूज)

IAGES का मुख्य आधार एक Code of Conduct है, जिसमें सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए एथिकल स्टैंडर्ड तय किए गए हैं। साथ ही एक Accreditation Framework भी बनाया गया है, जिसके जरिए केवल उन्हीं कंपनियों को IAGES सर्टिफिकेशन मिलेगा जो उच्च मानकों पर खरी उतरेंगी।

संगठन गोल्ड वैल्यू चेन में सस्टेनेबल प्रैक्टिसेस को बढ़ावा देगा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ-साथ एथिकल सोर्सिंग पर भी फोकस करेगा। इस पहल से भारत की गोल्ड इंडस्ट्री को ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप मजबूती मिलेगी और इंडियन मार्केट एक नए युग में प्रवेश करेगा।

गोल्ड प्राइस टुडे मीडिया नेटवर्क

1.यूट्यूब चैनलGold Price Today News (2 करोड़ व्यूज़, 109K सब्सक्राइबर्स)

2. फेसबुक ग्रुपसुनार ज्वेलर्स एकता (80K ज्वेलर्समेंबर्स)

3.वेबसाइटGold Price Today (3 लाखपेजव्यूज़)

4.फेसबुक पेजGold Silver Price Today (5.5 मिलियनव्यूज़, 21K फॉलोअर्स)

5. इंस्टाग्रामGold Price Today News

6.X (ट्विटर)@today_gold

7.टेलीग्रामग्रुपGold Silver Price

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular