Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsJabalpur Corona: जबलपुर में सराफा कारोबारी कोरोना से संक्रमित, सराफा बाजार बंद

Jabalpur Corona: जबलपुर में सराफा कारोबारी कोरोना से संक्रमित, सराफा बाजार बंद

Jabalpur Corona Case: कोरोना के संक्रमण ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 4 केस का पता चला है। ये 4 लोग जबलपुर के रहने वाले हैं।

मध्यप्रदेश के अखबार नईदुनिया के मुताबिक इन 4 लोगों में से 3 संक्रमित शहर के एक सराफा व्यापारी के परिवार से हैं। ये लोग दुबई से भारत आए थे।

दैनिक भास्कर के मुताबिक होली के पहले ये अपनी पत्नी के साथ थाईलैंड में अपनी बेटी के पास गए थे। वहां से उसे लेकर दुबई आए। इसके बाद वो वहां से दिल्ली आए। यहां से उन्होंने जबलपुर की फ्लाइट पकड़ी। इसके बाद घर पहुंचे।

खबर के मुताबिक इस कारोबारी की दुकान पर कई लोग काम करते हैं। साथ ही दुकान पर इस दौरान कई ग्राहक भी आए। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक वो 3 दिन तक दुकान पर भी बैठे थे। भास्कर के मुताबिक उनके करीबियों ने बताया कि वो एक छोटी पार्टी में भी शामिल हुए थे।

ये लोग जिस फ्लाइट से आए थे उसमें सवार अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस खबर के बाद सराफा असोसिएशन ने इमरजेंसी बैठक बुलाई।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

बैठक के बाद एसोसिशन के अध्यक्ष आनंद मोहन पाठक ने बताया कि शनिवार से लेकर मंगलवार तक जबलपुर का सराफा बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने इस दौरान व्यापारियों से भी सहयोग मांगा।

पत्रिका के मुताबिक उन्होंने कहा कि मंगलवार के बाद सराफा खोलने की समीक्षा होगी। इधर पुलिस कर्मचारियों को आईसोलेशन वार्ड लेकर भी गई है। इसके अलावा दुकान पर खरीद करने वाले ग्राहकों की जानकारी बिल बाऊचर और सीसीटीवी फुटेज से निकाली जा रही है। इन सभी स्क्रीनिंग होगी।

पत्रिका अखबार के मुताबिक अब तक करीब 100 लोग चिन्हित कर लिए है। वहीं 15 कर्मचारियों को आईसोलेशन में भेज दिया गया है। इस खबर के बाद पूरे सराफा बाजार समेत शहर में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular