Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Import Duty: सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ाई,...

Gold Import Duty: सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ाई, एक झटके में सोना इतना महंगा हुआ

Gold Import Duty, सोने पर आयात शुल्क, Import Duty: सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ा दी है। टैक्स मिलाकर सोने पर फिलहाल 10.75 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। सोने पर अब 15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। इससे सोने के भाव में सीधे 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। मतलब आज सोने का भाव अगर 50000 रुपए है तो सीधे सोने का भाव 2500 रुपए बढ़ जाएगा। चांदी और प्लेटिनम पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाई गई है। सोने पर बढ़ी हुई इंपोर्ट ड्यूटी 30 जून 2022 से लागू हो गई है।

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी महंगी होने के कारण सोने का भाव 2500 रुपए महंगा होगा। आज देश के सराफा बाजारों में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1000 रुपए से 1500 रुपए तक महंगा हुआ। MCX पर भाव में 1300 रुपए की बढ़त आई। IBJA ने भी सोने का भाव करीब 1000 रुपए बढा दिया है। सरकार ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए से निपटने के लिए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। भारत सालाना 700 से 1000 टन सोने का आयात करता है।

सोना विदेश से आता है इसलिए इसके लिए डॉलर में व्यापार होता है। जिससे रुपए की कीमत कम होती है। सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से रुपए को मजबूती मिलेगी। सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी की लेकिन सोन पर से 0.75 फीसदी का सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटा दिया है। इससे प्रभावी ड्यूटी 4.25 फीसदी ही रहेगी।

सरकार ने 30 जून 2022 को जारी गैजेट नोटिफिकेशन में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। यहां आप सरकार का जारी गैजेट नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Gold Import Duty Increase Notification
Gold Import Duty Increase Notification

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

सोने पर फिलहाल टैक्स मिलाकर 10.75 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी है। अब ड्यूटी बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगी। सरकार ने 0.75 फीसदी का वेलफेयर सरचार्ज हटा दिया है।

सोने का भाव महंगा होने से ग्राहकों को सीधे 1500 से 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम का फटका पड़ेगा। 10 ग्राम का भाव अगर 50000 रुपए है तो उनको अब सीधे 52500 रुपए देने होंगे।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण सोने की स्मगलिंग बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है। सोने का भाव एकदम बढ़ने से अब सोने के तस्कर सक्रिय होंगे और एयरपोर्ट और सड़क माध्यम से तस्करी में बढ़ोतरी होगी। डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को इस कदम से जरूर सहारा मिल सकता है।

ड्यूटी बढ़ने से अब उन ग्राहकों को ज्यादा चिंता होगी जिन्होंने पिछले हफ्ते सोने के जेवरात खरीदे थे और उनकी डिलीवरी नहीं ली। 30 जून को खरीदारी करने वाले ग्राहक जो बिना रकम दिए ज्वेलरी रोक कर गए थे उनको भी आज ज्यादा दाम देना पड़ेगा। दबी जुबान में ज्वेलर्स ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के कदम का विरोध शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular