IIJS Tritiya 2026: जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित प्रदर्शनी IIJS Tritiya 2026 के चौथे संस्करण का आगाज़ आज 21 मार्च को बेंगलुरु के बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIEC) में हुआ। तीन दिनों तक चलने वाला यह मेगा इवेंट आभूषण व्यापार, नेटवर्किंग और बिजनेस बढ़ाने के लिए एक बड़ा मंच साबित हो रहा है। यह प्रदर्शनी 23 मार्च तक चलेगी। ‘GJEPC’ द्वारा आयोजित यह भव्य प्रदर्शनी इस बार न केवल व्यापार के नए अवसर लेकर आई है, बल्कि अपने विज़िटर्स (Visitors) के लिए सबसे बड़े ‘मेगा लकी ड्रॉ’(Mega Lucky Draw) की घोषणा की गई है, जिसमें विज़िटर्स को कई बड़े इनाम जितने का मौका मिलेगा।

भव्य उद्घाटन समारोह (Inauguration Ceremony)
जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर के प्रमुख आयोजन IIJS Bharat Tritiya 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह 21 मार्च 2026 को बेंगलुरु में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर GJEPC के चेयरमैन श्री किरीट भंसाली ने उद्योग से जुड़े सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया।
मुख्य अतिथि: श्रीमती गुंजन कृष्णा, IAS, कर्नाटक सरकार में उद्योग और वाणिज्य विभाग की औद्योगिक विकास और उद्योग क्षेत्र की आयुक्त।
यह कार्यक्रम उद्योग के भविष्य को दिशा देने वाले दिग्गजों और प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में किया गया। इसके साथ ही, श्री ए. प्रसन्ना अंगुराज (मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री कुमरन थंगामलिगई) और डॉ. प्रताप मधुकर कामथ (मैनेजिंग डायरेक्टर, अबरन टाइमलेस ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का विवरण:
- तारीख: शनिवार, 21 मार्च 2026
- समय: सुबह 10:30 बजे
- स्थान: Innov8 Launchpad, हॉल 4, BIEC, बेंगलुरु
प्रदर्शनी की बड़ी बातें और पैमाना (Exhibition Scale)
इस साल की प्रदर्शनी केवल गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ IGJME भारत – तृतीया 2026 (मशीनरी एक्सपो) का भी आयोजन हो रहा है, जो तकनीक और डिजाइन के संगम को दर्शाएगा।
- एग्जीबिटर्स: 1,100 से ज्यादा स्टॉल और 1,900 से अधिक कंपनियां।
- एरिया (Area): 60,000+ वर्ग मीटर का विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र (हॉल 3, 4 और 5)।
- विजिटर्स: 500+ भारतीय शहरों से 15,000 से ज्यादा ट्रेड विजिटर्स और 40 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदार।
मर्सिडीज-बेंज और थार जीतने का मौका
इस बार व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण ‘मेगा लकी ड्रा’ है। इस लकी ड्रा में विजिटर्स को मर्सिडीज़ बेंज और थार जैसी लग्ज़री करें जितने का मौका मिलेगा। यह पहल विशेष रूप से ज्वेलरी रिटेलर्स और व्यापारिक विजिटर्स के उत्साह को दोगुना करने के लिए की गई है। 3 दिन तक चलने वाले तृतीया 2026 शो इवेंट के आखिरी दिन यानी 23 मार्च 2026 को यह लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
इसमें शामिल होने के लिए व्यापारियों को हॉल 3, 4 और 5 के स्टॉल्स पर जाकर अपने ‘लकी ड्रा पासपोर्ट’ पर मुहर (Stamps) लगवानी होगी।
लकी ड्रॉ की तारीख और समय करें नोट (Date and Time)
- तारीख – 23 मार्च 2026
- स्थान – बेंगलुरु इंटरनेशनल एक्जिबिशन सेंटर ,बेंगलुरु
- समय – 02:00 (PM)
इनामों की लिस्ट
इस ड्रॉ में शामिल होने वाले भाग्यशाली विजेताओं को लग्ज़री कार से लेकर स्कूटर तक कई आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा।
- ग्रैंड प्राइज: एक विजेता को लग्ज़री Mercedes-Benz कार दी जाएगी।
- Mahindra Thar: एक भाग्यशाली विजेता को दमदार SUV Mahindra Thar मिलेगी।
- Maruti Suzuki Grand Vitara: एक विजेता को प्रीमियम SUV Grand Vitara जीतने का मौका मिलेगा।
- Maruti Suzuki Swift Dzire: एक विजेता को लोकप्रिय सेडान Swift Dzire दी जाएगी।
- Hyundai i10: एक विजेता को कॉम्पैक्ट कार Hyundai i10 मिलेगी।
- Honda Activa स्कूटर: इसके अलावा 10 विजेताओं को Honda Activa स्कूटर दिए जाएंगे।
लकी ड्रॉ में भाग कैसे लें? (How to participate in the Lucky Draw?)
सुविधा के लिए प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। इस मेगा ड्रॉ का हिस्सा बनने के लिए विज़िटर्स को इन चरणों का पालन करना होगा:
- स्टेप 1 (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन): कौन-कौन सी गाड़ियां इनाम में मिलेंगी और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है, इसकी पूरी जानकारी आप आधिकारिक प्रतियोगिता पेज पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए लिंक (https://gjepc.org/iijs-tritiya/iijs-tritiya-lucky-draw-contest.php) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। ध्यान रहे, यह सुविधा केवल ‘पेड विजिटर्स’ के लिए ही उपलब्ध है।
- स्टेप 2 (फिजिकल विज़िट / अटेंडेंस): सिर्फ रजिस्ट्रेशन करना ही काफी नहीं है। लकी ड्रॉ में शामिल होने के लिए आपको बेंगलुरु में आयोजित इस प्रदर्शनी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।
लकी ड्रा में भाग लेने के नियम (Rules for Participation)
IIJS Bharat Tritiya 2026 के दौरान होने वाले मेगा लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए आयोजकों ने कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें निर्धारित की हैं। यह लकी ड्रॉ खास तौर पर जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड से जुड़े ट्रेड बायर्स के लिए है, जो तय किए गए नियमों को पूरा करते हैं।
- प्रतिभागी के पास IIJS Bharat – Tritiya 2026, बेंगलुरु के लिए वैध पेड विजिटर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
- विजिटर को प्रदर्शनी वेन्यू पर खुद उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
- मेगा लकी ड्रॉ में भागीदारी केवल आधिकारिक “Lucky Draw Passport” प्रक्रिया के जरिए ही मान्य होगी।
- वही पेड विजिटर ड्रॉ के लिए पात्र होंगे, जो तय प्रक्रिया पूरी करके निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध पासपोर्ट जमा करेंगे।
पासपोर्ट जमा करने की डेडलाईन (Passport Submission & Deadlines)
IIJS Bharat Tritiya 2026 के मेगा लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को सभी आवश्यक स्टैम्प एकत्र करने के बाद अपने भरे हुए “Lucky Draw Passport” को हॉल 3 में स्थित Lucky Draw Validation Desk पर जमा करना होगा।
पासपोर्ट जमा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसका पालन करना अनिवार्य है।
Open: 22 मार्च 2026 — दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
Close: 23 मार्च 2026 — सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
ध्यान रहे, 23 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे के बाद जमा किए गए पासपोर्ट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
डिजिटल सुविधाएं और खास अनुभव
विजिटर्स की सुविधा के लिए इस बार हाई-टेक इंतजाम किए गए हैं:
- चेहरा पहचानने वाली तकनीक (Facial Recognition): एंट्री और एग्जिट को आसान बनाने के लिए।
- IIJS ऐप: 3D मैप के जरिए स्टॉल ढूंढने, होटल बुकिंग और डेली न्यूज़लेटर की सुविधा।
- The Select Club: हॉल 3 में लग्जरी खरीदारों के लिए खास तौर पर क्यूरेट किया गया सेक्शन, जहां बेहतरीन कारीगरी वाले गहने दिखेंगे।
- Innov8 Talks: जहां इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स बाजार के नए ट्रेंड्स पर चर्चा करेंगे।
IIJS Tritiya 2026 से जुड़े कुछ ज़रूरी सवाल-जवाब, FAQ’s
1. IIJS Tritiya 2026 कब और कहां आयोजित हो रहा है?
यह प्रदर्शनी 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIEC) में आयोजित हो रही है, जहां देश-विदेश के व्यापारी और खरीदार हिस्सा ले रहे हैं।
2. इस प्रदर्शनी में कितने एग्जीबिटर्स और विजिटर्स भाग ले रहे हैं?
इस साल 1,100 से अधिक स्टॉल और 1,900 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। वहीं 500 से ज्यादा भारतीय शहरों और 40+ देशों से 15,000 से अधिक ट्रेड विजिटर्स शामिल हो रहे हैं।
3. मेगा लकी ड्रॉ कब होगा और इसमें क्या इनाम मिलेंगे?
मेगा लकी ड्रॉ 23 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। इसमें Mercedes-Benz, Mahindra Thar, Grand Vitara, Swift Dzire, Hyundai i10 और Honda Activa जैसे कई आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा।
4. लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए क्या करना होगा?
भाग लेने के लिए विजिटर्स को पहले पेड रजिस्ट्रेशन करना होगा और प्रदर्शनी में उपस्थित होना जरूरी है। साथ ही, उन्हें स्टॉल्स पर जाकर Lucky Draw Passport पर स्टैम्प लगवाने होंगे।
5. इस इवेंट में विजिटर्स के लिए क्या खास सुविधाएं दी गई हैं?
विजिटर्स के लिए फेसियल रिकग्निशन एंट्री, IIJS ऐप के जरिए 3D मैप और होटल बुकिंग, The Select Club जैसे प्रीमियम सेक्शन और Innov8 Talks जैसे सेशन्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।



