Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Smuggling Siliguri: DRI ने पकड़ा 33.5 किलो सोना, इस जगह होनी...

Gold Smuggling Siliguri: DRI ने पकड़ा 33.5 किलो सोना, इस जगह होनी थी डिलीवरी

Gold Smuggling Siliguri: सोने की स्मगलिंग की बड़ी खेप डायरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) ने पकड़ी है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सिलीगुड़ी में 33.5 किलो सोने की खेप पकड़ी गई है। डीआरई ने म्यांमार से सोने की तस्करी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस सोने की कीमत 17.5 करोड़ रुपए है।

तस्कर ये सोना एक ट्रक में भरकर ले जा रहे थे। इस ट्रक में राजस्थान के 4 लोग थे। ये ट्रक सिलीगुड़ी से होकर राजस्थान के श्रीगंगानगर की तरफ जा रहा था। डीआरई को पहले ही इंटेलीजेंस से इसकी सूचना मिल चुकी थी।

उन्होंने सुबह 8 बजे इस ट्रक को सिलीगुड़ी में पकड़ा। इसमें 4 लोग बैठे थे। पहले तो इन लोगों ने कोई जानकारी नहीं दी। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वो गुवहाटी से आ रहे हैं और डीआरआई को गुमराह करने लगे।

कड़ी पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि इनके सामान में विदेश से लाया तस्करी का सोना है। इसके बाद इन लोगों से सोने के 202 बार बरामद किए गए। इनका कुल वजन 33.532 किलो निकला। बरामद किए गए सोने की कीमत 17.51 करोड़ रुपए है।

डीआरआई ने बताया कि इन लोगों ने कबूल लिया है कि ये लोग म्यामार से ये सोना लेकर मणिपुर बॉर्डर के जरिए राजस्थान के श्रीगंगानगर में डिलीवरी देने जा रहे थे। इसके बाद कई लोगों में हड़कंप मच गया। 4 लोगों को कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

वित्तवर्ष 2021-20 में डीआरआई ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम से 115 करोड़ रुपए की कीमत का तस्करी का 300 किलो सोना बरामद किया था। वहीं चालू वित्तवर्ष में अबतक 98 किलो सोना बरामद किया जा चुका है। इसकी कीमत 52 करोड़ रुपए है।

सोने की तस्करी की ये पहली घटना है। सोने के तस्कर कोरोना की परवाह किए बिना सोने की तस्करी में लगे हैं। आजकल हवाई यात्रा पर कई तरह के प्रतिबंध होने के कारण ये लोग सड़क मार्ग के जरिए सोने की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।

डीआरआई बॉर्डर पर मुस्तैदी के साथ काम कर इन तस्करों को पकड़ रहा है। ये न सिर्फ सोना बल्कि सिगरेट, सामान, दवा, नकली नोट, नकली सामान समेत कई तरह की चीजों की तस्करी को रोकते हैं। नीचे वीडियो में देखें सोने की तस्करी के हैरान करने वाले किस्से।

सोने की तस्करी के 11 किस्से

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular