Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Smuggling: भरी गर्मी में 5 अंडरवियर पहन ले जा रहा था...

Gold Smuggling: भरी गर्मी में 5 अंडरवियर पहन ले जा रहा था तस्करी का सोना, ये हैं सोने की तस्करी की बड़ी घटनाएं

Gold Smuggling India: सोने की तस्करी के मई महीने में 10 से भी ज्यादा बड़े मामले सामने आए हैं। इन मामलों में करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया गया। सबसे अधिक तस्करी के मामले दिल्ली और हैदराबाद के एयरपोर्ट पर सामने आए हैं। कुछ रोचक मामलों में तो एयरपोर्ट के भीतर काम कर रहे कर्मचारी भी गिरफ्तार हुए हैं।

सबसे रोचक मामला कोच्ची का है यहां एयरपोर्ट पर काम करने वाला कर्मचारी भरी गर्मी में 5 अंडरवियर पहनकर पहुंच गया। इसमें वो 3 किलो सोना छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। पूरा मामला नीचे पढ़ें।

Gold Smuggling In Delhi (दिल्ली)
दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5 मई को सीमा शुल्क के अधिकारियों ने 2 करोड़ रुपए का सोना बरामद किया। इसके आरोप में तुर्कमेनिस्तान के 4 नागरिकों सहित 5 यात्रियों को भी गिरफ्तार किया गया। 3 महिला सहित तुर्कमेनिस्तान के 4 यात्रियों को अलग-अलग विमान से दिल्ली पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से तलाशी के दौरान 4.4 किलो सोने के गहने बरामद किए गए। इसके अलावा हांगकांग से भारत आए एक व्यक्ति से भी 3 किलो सोना मिला। दोनों ही घटनाओं में कुल 2 करोड़ रुपए का 7.4 किलो सोना बरामद किया गया।

दिल्ली हवाई अड्डे पर ही 10 मई को 49 लाख रुपए के सोने के साथ 3 तजाकिस्तानी लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग दुबई से दुशांबे और फिर दिल्ली पहुंचे थे। तीनों यात्रियों की तलाशी में 3 सोने की चेन, 7 सोने की ईंट, 1 सोने का सिक्का समेत 2.04 किलो सोना बरामद हुआ।

दिल्ली हवाई अड्डे पर ही ड्यूटी फ्री दुकान का एक कर्मचारी 60 लाख रुपए की सोने की तस्करी में 4 मई को गिरफ्तार किया गया। तस्कर कोडवर्ड में इस कर्मचारी से बात करते थे। इस मामले में 6 तस्करों को रविवार 4 मई को गिरफ्तार किया गया। 2 लोग रियाद और अबूधाबी से आए थे।

इन दोनों ने 350 ग्राम सोना एयरपोर्ट के वॉशरूम में ड्यूटी फ्री दुकान के कर्मचारी को सौंप दिया। इन्हीं लोगों की जानकारी के आधार पर बहरीन से 1.4 किलो सोना ला रहा आदमी भी गिरफ्तार हो गया।

Gold Smuggling In Hyderabad (हैदराबाद)
9 मई को हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 करोड़ रुपए का 3 किलो 329 ग्राम सोना जब्त किया गया। ये सोना 2 यात्रियों ने अपने मलाशय में पेस्ट के रूप में छिपा रखा था। दोनों यात्री दुबई से भारत आए थे। दोनों को कस्टम के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

7 मई को हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर से 2 मामलों में 3 किलो से अधिक का 1 करोड़ रुपए का सोना बरामद किया गया। एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने 5 मई को सिंगापुर से आ रहे 1 यात्री को हिरासल में लिया। इसके पास से 3.3 किलो वजन वाले 33 सोने के बिस्किट बरामद किए गए।

इसके अलावा एक और यात्री जो दुबई से आ रहा था उसके पास से 430.16 ग्राम का 13.57 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया। इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

Gold Smuggling In Dibrugarh (डिब्रूगढ़)
7 मई को डिब्रूगढ़ के एयरपोर्ट पर 1 यात्री के पास से 50 लाख रुपए से अधिक का 1.4 किलो सोना जब्त किया गया। इस व्यक्ति ने इस सोने का मलाशय में छिपा रखा था। ये यात्री मेटल डिटेक्टर के दरवाजे से बचने का प्रयास कर रहा था। तभी सीआईएसफ वालों ने इसे पकड़ कर कस्टम वालों को सौंप दिया।

Gold Smuggling In Nagpur (नागपुर)
बाबा साहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 25 लाख रुपए का सोना बरामद किया। ये दोनों ही एयर अरबिया के विमान से शारजाह से आए थे। यहां से ये मुंबई जाने वाले थे। दो लोगों के पास से 830 ग्राम सोना जब्त किया गया।

Gold Smuggling In Kochi (कोच्ची)
कोच्ची इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक व्यक्ति 5 अंडरवियर पहने हुए पकड़ा गया। ये सोने की तस्करी का बहुत ही रोचक मामला है। गर्मी के मौसम में भी उसने 5 अंडरवियर पहने हुए थे। इन अंडरवियर में उसने 3 किलो सोना छिपाया हुआ था। इस व्यक्ति को सोने की तस्करी में मदद करने के आरोप में सीबीआई ने 6 मई को गिरफ्तार किया।

ये व्यक्ति एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क हवलदार के तौर पर तैनात था। 1 मई को छुट्टी पर होने के बावजूद ये एयरपोर्ट पर पहुंच गया। दुबई से एक आदमी 3 किलो सोना लेकर आ रहा था। इसके बाद टॉयलेट में उसने फ्रांसिस को सोना सौंप दिया। फ्रांसिस इस सोने को 5 अंडरवियर के भीतर छिपाकर निकल रहा था तभी राजस्व अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular