Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Smuggling: सोने की तस्करी में कनाडा का क्रिकेटर दिल्ली एयरपोर्ट पर...

Gold Smuggling: सोने की तस्करी में कनाडा का क्रिकेटर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11 जून को सोने की तस्करी के मामले में कनाडा के क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास 1.7 करोड़ रुपए का 5.2 किलो सोना मिला है।

ये लोग शनिवार को बैंकॉक से आ रहे थे। इन लोगों के सामान की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 5 सोने के बार निकले। इनका वजन 5.2 किलो है बाजार में इस सोने की कीमत 1.71 करोड़ रुपए है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में 2 महिला भी है। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। सभी लोग बुधवार को बैंकॉक गए थे और शनिवार को वहां से लौटे। सभी के टिकट कंबाईन थे। जब कस्टम अधिकारियों ने इनसे पूछताछ की तो इन लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

इन लोगों ने बताया के पहले भी ये इस तरह से 1.72 करोड़ रुपए के सोने की तस्करी (Gold Smuggling) कर चुके हैं। मामले में आरोपी क्रिकेटर कनाडा का रहने वाला है। इस क्रिकेटर ने ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम की तरफ से टूर्नामेंट खेला था।

क्रिकेट का ये टूर्नामेंट बांग्लादेश में हुआ था। चारों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जज ने इनकी जमानत की अर्जी नामंजूर कर दी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर ही एक अन्य मामले में शुक्रवार 7 जून को 2 मामलों में 2 अन्य लोगों को सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के मामले में गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने सोना अपने मलाशय में छिपा रखा था। इनमें से एक कोलंबो से आ रहा था।

जब कस्टम वालों ने उसकी जांच की तो काले रंग की टेप में लिपटे सोने के 6 टुकड़े मिले। इनका वजन 1.1 किलो है। जिसकी कीमत 38.3 लाख रुपए है।

कस्टम वालों ने एक अन्य यात्री को पकड़ा। जब इससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि उसने पहले भी 7.3 किलो सोने की तस्करी की है। इसकी कीमत 1.97 करोड़ रुपए है। इस व्यक्ति ने कबूला की वो अपने मलाशय में सोना छिपा कर लाता था।

हैदराबाद में 100 क्विंटल चांदी जब्त, कीमत 40 करोड़ रुपए, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

सोने की तस्करी पर डीआरआई और कस्टम विभाग सख्त है। हाल ही में 2 कस्टम अधिकारियों को भी सोने की तस्करी (Gold Smuggling) के केस में गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक अधिकारी चेन्नई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ। दूसरा अधिकार त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ।(उपयोग किया गया फोटो प्रतिकात्मक है।)

नोट: आप अगर रोजाना सोने, चांदी की न्यूज अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर हमें व्हाट्सएप पर अपना और शहर का पर नाम लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने के भाव भी इस नंबर पर दे सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular