Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Smuggling: इधर भारत-पाक मैच चल रहा था उधर सोने की तस्करी...

Gold Smuggling: इधर भारत-पाक मैच चल रहा था उधर सोने की तस्करी में 3 पाकिस्तानी धराए

Gold Smuggling: भारत ने रविवार को क्रिकेट में पाकिस्तान को हरा दिया। दूसरी तरफ 3 पाकिस्तानी भारत में सोने की तस्करी कर घुसने की फिराक में थे। एजेंसी की खबर के मुताबिक 3 पाकिस्तानी थार लिंक एक्सप्रेस से रविवार को पाकिस्तान से भारत आए थे।

जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 700 ग्राम सोना बरामद हुआ। इस सोने की कीमत 23 लाख रुपए है। कस्टम के असिसटेंट कमिश्वनर एम एल शर्मा ने बताया कि जो सोना बरामद किया गया उसमें 100 ग्राम सोने के 5 बिस्किट थे। वहीं 81 ग्राम की 1 चूड़ी और 35.1 ग्राम की 3 अंगूठी है।

कोई भी यात्री जो थार एक्सप्रेस में यात्रा करता है वो अपने साथ व्यापारिक मात्रा में सामान नहीं ला सकता है। लिंक एक्सप्रेस भारतीय हिस्से में चलती है। ये इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रेन है। जो साप्ताहिक तौर पर भारतीय रेलवे चलाता है। इसमें भारतीय डिब्बे और भारतीय इंजन होता है। ये ट्रेन जोधपुर और मुनाबाओ के बीच चलती है।

ट्रेन जब मुनाबाओ पहुंचती है तो यात्रियों को कस्टम की जांच से गुजरना होता है। इसके बाद इन यात्रियों को बॉर्डर के जीरो प्वाइंट पर ले जाया जाता है। वहां से थार एक्सप्रेस यात्रियों को पाकिस्तान के कराची ले जाती है। आरोपी किशोर कुमार माहेश्वरी, रमेश और कैलाश माली से यह सोना बरामद किया गया।

सोने की तस्करी (Gold Smuggling) की एक दूसरी बड़ी घटना मुंबई में हुई। यहां डीआरआई ने तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया। इन लोगों से 32 किलो सोना बरामद किया गया। इस सोने की कीमत 10.5 करोड़ रुपए है।

डीआरआई के अधिकारियो ने शुक्रवार को कंकर एयर के सुविधा केंद्र पर छापा मारा। यहीं से सोने की तस्करी के पूरे रैकेट का पता चला। कंकर एयर भारत में कार्गो विमान चलाती है।

सोने चांदी का कारोबार करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, मोदी सरकार करने वाली है ये बड़े काम

अधिकारी के मुताबिक पहले भी सोने की तस्करी की 12 खेप कंकर एयर के पास पहुंची थी। इस खेप में विदेशी मार्क वाली सोने की छड़े थी। वहीं बिना मार्क की 99.9 फीसदी शुद्धता वाली छड़ें भी बरामद की गई। इस पूरे मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो सबसे पहले हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपना और अपने शहर का नाम हमें इस व्हाट्एप नंबर पर लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने का भाव भी हमें व्हाटएसप कर सकते हैं। अपने सुझाव आप हमें goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular