Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने के भाव में...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर सोने के भाव में गिरावट, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 11 मई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 11 मई, सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,52,406 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 124 रूपए यानी (0.08%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में बढ़त देखी गई, जो 2,63,997 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 2,075 रूपए यानी (0.79%) की बढ़त को दर्शाता है।

आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 35.40 डॉलर यानी करीब 0.76% की गिरावट के साथ 4697.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में बढ़त दिखी और यह 0.645 डॉलर (0.82%) बढ़कर 81.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

डॉलर इंडेक्स में मुनाफावसूली और अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोना 2 हफ्ते और चांदी 3 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गई। बाजार का रुख फिलहाल काफी उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। गोल्ड जून फ्यूचर्स 4,730.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.42% की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 80.865 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 0.85% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में मजबूती रही। गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.18% बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1,52,530 रूपए पर बंद हुआ। वहीं सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 1.31% की तेजी के साथ 2,61,922 रूपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों के कारण सोना और चांदी मजबूत हुए। सोना 2 हफ्ते और चांदी 3 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई। डॉलर इंडेक्स 98 के नीचे फिसल गया, जिससे कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।

अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, लेकिन पिछले महीने के मुकाबले कमजोर रहे। इससे भी सोना और चांदी को समर्थन मिला। साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोना 4,700 डॉलर और चांदी 80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऊपर बंद हुई।

हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी डॉलर इंडेक्स की गिरावट को सीमित कर रही है।

सोना और चांदी दोनों में इस समय काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते सिल्वर 69 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और गोल्ड 4,555 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकते हैं।

डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के आने वाले महंगाई आंकड़ों में उतार-चढ़ाव के कारण इस हफ्ते भी सोना और चांदी में तेज हलचल बनी रहने की उम्मीद है।

सिल्वर में गिरावट आने पर 2,58,800 – 2,55,500 रुपए के दायरे में खरीदारी की जा सकती है। नीचे की तरफ 2,51,000 रुपए का स्टॉप लॉस रखें। ऊपर में लक्ष्य 2,66,600 – 2,70,000 रुपए रहेगा।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,681 डॉलर – 4,640 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,770 डॉलर – 4,810 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 78.80 डॉलर – 76.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 82.40 डॉलर – 84.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,51,650 रुपए – 1,50,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,53,350 रुपए – 1,54,200 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,58,800 रुपए – 2,55,500 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,66,600 रुपए – 2,70,000 रुपए

सोने-चांदी का भाव, FAQ’s

1. डॉलर इंडेक्स का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ा है?
डॉलर इंडेक्स में हाल ही में कमजोरी और मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला। आमतौर पर जब डॉलर कमजोर होता है, तब निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में कीमती धातुओं की तरफ रुख करते हैं। इसी कारण पिछले सप्ताह सोना 2 हफ्ते और चांदी 3 हफ्ते के उच्च स्तर तक पहुंच गई।

2. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने कीमती धातुओं के बाजार को कैसे प्रभावित किया?
अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा उम्मीद से बेहतर रहे, लेकिन पिछले महीने की तुलना में कमजोर रहे। इसके अलावा अन्य आर्थिक आंकड़े भी मिले-जुले रहे, जिससे निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ी। इस स्थिति में सोने और चांदी में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी और दोनों धातुओं की कीमतों को मजबूती मिली।

3. क्या इस समय चांदी में निवेश करना सही माना जा रहा है?
विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन के अनुसार, चांदी में अभी भी मजबूती की संभावना बनी हुई है। उन्होंने MCX सिल्वर में गिरावट आने पर 2,58,800 से 2,55,500 रुपए के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही 2,51,000 रुपए का स्टॉप लॉस और 2,66,600 से 2,70,000 रुपए का लक्ष्य रखने की बात कही है।

4. अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का बाजार पर क्या असर है?
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें वैश्विक महंगाई और डॉलर की चाल को प्रभावित करती हैं, जिसका सीधा असर सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर पड़ता है। इसी वजह से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

5. इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में कैसी चाल रहने की उम्मीद है?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह भी सोने और चांदी में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के आने वाले महंगाई आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। यदि डॉलर कमजोर रहता है तो सोने और चांदी में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular