Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 06 मई, बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,51,700 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 1,947 रूपए यानी (1.3%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,50,111 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 5,795 रूपए यानी (2.37%) की बढ़त को दर्शाता है।
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 64.40 डॉलर यानी करीब 1.41% की बढ़त के साथ 4,632.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 1.829 डॉलर (2.49%) बढ़कर 75.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
बुधवार, 06 मई 2026
- 05:45 PM | अमेरिका – ADP Employment Change (April)
- 07:00 PM | अमेरिका – Fed Musalem का भाषण
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोना और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। कच्चे तेल में मुनाफावसूली और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से कीमतों को सहारा मिला है, लेकिन बाजार का रुझान अभी भी अस्थिर बना हुआ है।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सोना जून वायदा 0.78% बढ़कर 4,568.50 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी जुलाई वायदा 0.08% बढ़कर 73.581 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। घरेलू बाजार में भी तेजी रही। सोना जून वायदा 0.28% बढ़कर 1,49,753 रूपए प्रति 10 ग्राम और चांदी जुलाई वायदा 0.17% बढ़कर 2,44,316 रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद दोनों धातुओं में रिकवरी आई है। डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल में मुनाफावसूली से सोना-चांदी को सपोर्ट मिला। अमेरिका के राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ समझौता करीब है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुछ समय के लिए कार्रवाई रोकी जा रही है। इस बयान के बाद कच्चे तेल में गिरावट आई, साथ ही डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी नीचे आए, जिससे सोना-चांदी को मजबूती मिली।
इसके अलावा, अमेरिका के JOLTS जॉब डेटा से संकेत मिला कि नौकरियों की संख्या में कमी आई है, जो पश्चिम एशिया के तनाव का असर दिखाता है। यह भी कीमती धातुओं के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।
हालांकि, बाजार में अभी भी काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस हफ्ते सोना करीब 4,440 डॉलर और चांदी 68 डॉलर प्रति औंस के सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकती है। डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा से पहले बाजार में अस्थिरता बनी रहने की संभावना है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,535 डॉलर – 4,500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,622 डॉलर – 4,681 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 72.00 डॉलर – 70.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 75.50 डॉलर – 77.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,49,100 रुपए – 1,48,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,50,500 रुपए – 1,51,800 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,41,400 रुपए – 2,38,800 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,48,000 रुपए – 2,51,500 रुपए
Kedia Commodity Gold Silver Outlook
- गोल्ड: 4628.50 डॉलर (+1.17%) — दिन के उच्च स्तर के करीब
- सिल्वर: 74.93 डॉलर (+1.51%) — न्यूट्रल | सोने से बेहतर प्रदर्शन
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. 06 मई 2026 को सोने और चांदी के दाम में तेजी क्यों आई?
कच्चे तेल में मुनाफावसूली, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा, जिससे सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।
2. कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स का सोने-चांदी पर क्या असर पड़ता है?
जब कच्चे तेल की कीमतें गिरती हैं और डॉलर कमजोर होता है, तो सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश आकर्षक हो जाते हैं। इससे इनकी मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी देखने को मिलती है।
3. अमेरिका-ईरान तनाव का बुलियन बाजार पर क्या प्रभाव पड़ा है?
तनाव कम होने के संकेत से बाजार में राहत आई है, लेकिन अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। इस वजह से निवेशक सोना-चांदी में बने हुए हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
4. इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों बना रह सकता है?
डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के कारण इस हफ्ते बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।
5. निवेशकों के लिए इस समय क्या रणनीति सही रहेगी?
विशेषज्ञों के अनुसार, अभी बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव है, इसलिए जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। कीमतों में स्थिरता आने के बाद ही नई खरीदारी करें और जोखिम प्रबंधन पर ध्यान दें।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (182K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



