Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 08 जुलाई, बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,45,073 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 280 रूपए यानी (0.19%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,30,150 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 570 रूपए यानी (0.25%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 20.70 डॉलर यानी करीब (0.50%) की गिरावट के साथ 4,137.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.515 डॉलर (0.84%) गिरकर 60.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
वहीँ अगर इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट के बारे में बात करें तो आज सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। सोना 4,126.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 20.54 डॉलर (0.50%) की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, चांदी 60.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो 0.41 डॉलर (0.69%) की तेजी को दर्शाती है। प्रमुख वैश्विक आर्थिक घटनाओं से पहले निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर बनी हुई है।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
बुधवार, 8 जुलाई 2026
- PGI India Event | कोच्चि – PGI India द्वारा आयोजित प्रमुख प्लैटिनम इंडस्ट्री कार्यक्रम
- 11:30 PM | अमेरिका – Federal Reserve की FOMC Meeting Minutes जारी
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में बढ़ते तनाव और फेड बैठक के मिनट्स से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव जारी।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.41% गिरकर 4,108.54 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.63% की गिरावट के साथ 61.330 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी रही। अगस्त सोना वायदा 1.04% गिरकर 1,45,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि सितंबर चांदी वायदा 2.22% की गिरावट के साथ 2,30,857 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ (Strait of Hormuz) में फिर बढ़ा तनाव रहा। सोमवार को दो जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, जिससे वैश्विक बाजार में चिंता बढ़ गई।
इस बीच, FOMC बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में फिर से मजबूती देखने को मिली। साथ ही, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल आया।
अगर यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो अमेरिका और ईरान के बीच अगली शांति वार्ता पर असर पड़ सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई बढ़ा सकती हैं, जिससे अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका भी बढ़ सकती है। ऐसे माहौल में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
हालांकि, दुनिया के केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी निचले स्तरों पर कीमतों को कुछ सहारा दे सकती है।
विश्लेषकों के अनुसार, सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के अपने प्रमुख सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,080 डॉलर – 4,034 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,154 डॉलर – 4,180 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 59.80 डॉलर – 58.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 62.40 डॉलर – 63.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,44,400 रुपए – 1,43,550 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,46,100 रुपए – 1,46,850 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,27,000 रुपए – 2,24,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,33,300 रुपए – 2,36,000 रुपए
सोने-चांदी का भाव, FAQ’s
1. FOMC बैठक के मिनट्स का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है?
FOMC बैठक के मिनट्स से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर भविष्य की नीति का संकेत मिलता है। यदि ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बनती है तो सोने-चांदी पर दबाव आ सकता है, जबकि नरम रुख की स्थिति में कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
2. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में बढ़ते तनाव का कीमती धातुओं पर क्या प्रभाव पड़ता है?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता में इजाफा हो सकता है। ऐसे माहौल में निवेशकों की रणनीति बदलती है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
3. आज सोने और चांदी की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर किन कारणों का पड़ा?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती तथा FOMC बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता ने कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया।
4. क्या केंद्रीय बैंकों की खरीदारी सोने की कीमतों को सहारा दे रही है?
हाँ। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे निचले स्तरों पर सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है और बड़ी गिरावट की संभावना सीमित हो सकती है।
5. इस सप्ताह निवेशकों को किन प्रमुख घटनाओं पर नजर रखनी चाहिए?
इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक के मिनट्स, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिका-ईरान तनाव और अन्य वैश्विक आर्थिक घटनाओं पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि ये सभी सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



