Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 30 जुलाई, गुरुवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,41,957 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 176 रूपए यानी (0.12%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में गिरावट देखी गई, जो 2,16,180 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 1,299 रूपए यानी (0.6%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 12.70 डॉलर यानी करीब (0.3%) की बढ़त के साथ 4047.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.319 डॉलर (0.56%) गिरकर 57.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव मिलेजुले रहे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) ने ब्याज दरों को 3.50% से 3.75% के दायरे में बिना किसी बदलाव के रखा, जिससे निचले स्तरों पर सोना और चांदी को कुछ समर्थन मिला। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आगे भी कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 4,036.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.97% की तेजी के साथ 58.089 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुओं ने बढ़त दर्ज की। अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स 0.11% की तेजी के साथ 1,41,781 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स 0.76% बढ़कर 2,17,479 रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
फेड के फैसले के बाद डॉलर इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी को सहारा मिला। बैठक से पहले 25 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर बढ़ने की संभावना लगभग 30% मानी जा रही थी। हालांकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बाजार पर असर डाल रही हैं।
FOMC बैठक में तीन सदस्यों ने 25 बेसिस प्वाइंट की दर वृद्धि के पक्ष में मतदान किया। वहीं महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं में बड़ी तेजी फिलहाल सीमित रह सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है, लेकिन सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर से ऊपर बनी हुई है। यदि ये स्तर कायम रहते हैं, तो दोनों धातुओं में अच्छी रिकवरी देखने को मिल सकती है।
इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और बैंक ऑफ जापान (BOJ) की नीति बैठक के कारण सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,010 डॉलर – 3,974 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,074 डॉलर – 4,110 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 56.80 डॉलर – 56.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 59.10 डॉलर – 60.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,41,100 रुपए – 1,40,400 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,42,650 रुपए – 1,43,300 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,15,500 रुपए – 2,13,300 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,20,000 रुपए – 2,23,100 रुपए
सोने-चांदी से जुड़े FAQ’s
1. आज सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों देखने को मिला?
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को स्थिर रखना, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव रहा। इन सभी कारकों ने कीमती धातुओं की चाल को प्रभावित किया।
2. फेड के ब्याज दरों पर फैसले का सोने-चांदी पर क्या असर पड़ा?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ और निचले स्तरों पर सोने को समर्थन मिला। हालांकि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।
4. क्या इस समय सोना खरीदना सही रहेगा?
विशेषज्ञों के अनुसार सोना अभी महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर के ऊपर बना हुआ है। यदि यह स्तर कायम रहता है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि निवेशकों को डॉलर इंडेक्स, वैश्विक घटनाक्रम और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर नजर रखते हुए ही निवेश का फैसला करना चाहिए.
4. विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन के अनुसार सोना-चांदी का आउटलुक क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार सोना और चांदी में फिलहाल तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। यदि सोना 3,910 डॉलर और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर के ऊपर टिके रहते हैं, तो आगे कीमतों में रिकवरी देखने को मिल सकती है।
5. इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों को कौन-कौन से प्रमुख कारक प्रभावित करेंगे?
इस सप्ताह फेड की नीति, डॉलर इंडेक्स की चाल, कच्चे तेल की कीमतें, पश्चिम एशिया का भू-राजनीतिक तनाव, बैंक ऑफ जापान (BOJ) की बैठक और वैश्विक आर्थिक संकेतक सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (192K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



