Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज MCX और COMEX पर फिर गिरे सोने, चांदी...

Gold Price Today: आज MCX और COMEX पर फिर गिरे सोने, चांदी के भाव, चीन के GDP और US PPI डेटा पर मार्केट की नजर, जानिए एक्सपर्ट की राय, 15 जुलाई 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 15 जुलाई, बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,41,610 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 689 रूपए यानी (0.48%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,22,500 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 690 रूपए यानी (0.33%) की गिरावट को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 31.60 डॉलर यानी करीब (0.78%) की गिरावट के साथ 4037.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.429 डॉलर (0.73%) गिरकर 58.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
बुधवार, 15 जुलाई 2026

  • 12:25 AM | अमेरिका – Federal Reserve गवर्नर Michelle Bowman का भाषण
  • 07:30 AM | चीन – GDP Growth Rate YoY (दूसरी तिमाही)
  • 07:30 AM | चीन – Industrial Production YoY (जून)
  • 06:00 PM | अमेरिका – Producer Price Index (PPI) MoM (जून)

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय

सोने और चांदी की कीमतों में अमेरिकी महंगाई के नरम आंकड़ों के बाद फिर से तेजी देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से दोनों कीमती धातुओं को समर्थन मिला, हालांकि अमेरिका-ईरान तनाव के कारण तेजी सीमित रह सकती है। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव (Volatility) बनी रहने की संभावना है।

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 4,069.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 1.60% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 59.104 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर 1.95% की बढ़त के साथ बंद हुई।

घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में मजबूती दर्ज की गई। अगस्त सोना वायदा 1,42,257 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 1.39% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं सितंबर चांदी वायदा 2,23,189 रुपए प्रति किलोग्राम पर 2.51% की तेजी के साथ बंद हुई।

अमेरिका के महंगाई (CPI) के आंकड़े जारी होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के बीच अच्छी रिकवरी देखने को मिली। जून महीने में अमेरिका की वार्षिक CPI महंगाई दर 3.5% रही, जबकि बाजार को 3.8% रहने की उम्मीद थी। वहीं जून में महंगाई 0.4% घटी, जिसका मुख्य कारण ऊर्जा की कीमतों में कमी रहा।

इसके अलावा कोर CPI महंगाई दर भी उम्मीद से कम रही। यह 2.6% दर्ज की गई, जबकि बाजार का अनुमान 2.9% था।

महंगाई के नरम आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को समर्थन मिला। हालांकि, फेडरल रिजर्व चेयरमैन ने अपने बयान में कहा कि यदि महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रहती है तो फेड आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। वहीं अमेरिका-ईरान तनाव के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी दोनों कीमती धातुओं की तेजी को सीमित कर सकती हैं।

विश्लेषकों के अनुसार, साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोना 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर पर बनी रह सकती है। यदि फेड ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का संकेत देता है, तो इससे बुलियन बाजार को और समर्थन मिल सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और फेड की नीति के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,022 डॉलर – 3,989 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,110 डॉलर – 4,140 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 57.40 डॉलर – 56.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 60.60 डॉलर – 62.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,41,400 रुपए – 1,40,650 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,43,350 रुपए – 1,44,500 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,20,000 रुपए – 2,17,700 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,26,000 रुपए – 2,28,800 रुपए

सोने-चांदी से जुड़े FAQs (Hindi)

1. आज 15 जुलाई 2026 को MCX पर सोने और चांदी का भाव क्या रहा?

आज सुबह 9:00 बजे MCX पर सोना 1,41,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 689 रुपए (0.48%) की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 2,22,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर 690 रुपए (0.33%) की कमजोरी के साथ ट्रेड करती दिखी।

2. आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आने की प्रमुख वजह क्या है?

कीमतों पर वैश्विक बाजार की कमजोरी, निवेशकों की सतर्कता, अमेरिकी PPI (Producer Price Index) के आंकड़ों का इंतजार और चीन के आर्थिक डेटा का असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स और भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी बाजार की दिशा तय कर रहे हैं।

3. अमेरिकी PPI डेटा का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है?

यदि PPI आंकड़े अनुमान से अधिक आते हैं तो महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ सकती है, जिससे सोने-चांदी पर दबाव आ सकता है। वहीं कमजोर PPI आंकड़े डॉलर को कमजोर कर सकते हैं और बुलियन कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

4. आज के लिए सोने और चांदी के प्रमुख सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तर क्या हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार COMEX गोल्ड का सपोर्ट 4,022–3,989 डॉलर और रेजिस्टेंस 4,110–4,140 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस है। वहीं MCX गोल्ड का सपोर्ट 1,41,400–1,40,650 रुपए तथा रेजिस्टेंस 1,43,350–1,44,500 रुपए के स्तर पर माना जा रहा है।

5. क्या मौजूदा गिरावट में सोने और चांदी में निवेश करना उचित रहेगा?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए अल्पकालिक ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए, जबकि लंबी अवधि के निवेशक अपने जोखिम और वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध (SIP या स्टैगर्ड) तरीके से निवेश पर विचार कर सकते हैं।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular