HomeGold PriceFOMC मिनट्स जारी होने के बाद आज MCX और COMEX पर सोने,...

FOMC मिनट्स जारी होने के बाद आज MCX और COMEX पर सोने, चांदी में बढ़त, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय, 20 अगस्त 2026

Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 20 अगस्त, गुरुवार को FOMC के मिनट्स जारी होने के बाद बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,58,279 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 283 रूपए यानी (0.18%) की बढ़त देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी बढ़त देखी गई, जो 2,39,966 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 3,179 रूपए यानी (1.34%) की बढ़त को दर्शाता है।

सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/

आज वैश्विक बाजार में भी बढ़त देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 04.60 डॉलर यानी करीब (0.10%) की बढ़त के साथ 4550.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी बढ़त दिखी और यह 1.405 डॉलर (2.13%) बढ़कर 67.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मनोज कुमार जैन की राय

पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन (SEBI Registration number INH000005023) का मानना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और डॉलर इंडेक्स में तेज गिरावट के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी बढ़त के साथ बंद हुए। सोने का दिसंबर वायदा 2.82 फीसदी की तेजी के साथ 4,545.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का सितंबर वायदा 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ 65.825 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।

घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी मजबूत रहे। सोने का अक्टूबर वायदा 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ 1,57,996 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का सितंबर वायदा 1.88 फीसदी की तेजी के साथ 2,36,787 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा बॉन्ड खरीद कार्यक्रम बढ़ाने की घोषणा के बाद सोने और चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी आई और मजबूती देखने को मिली। अमेरिकी ट्रेजरी सितंबर से तीन महीने के लिए अपने बॉन्ड खरीद कार्यक्रम को बढ़ाकर इसकी वैल्यू दोगुनी करने जा रही है। इस कदम के बाद डॉलर इंडेक्स में तेज गिरावट आई और यह तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तेज गिरावट आई, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला।

बुधवार को जारी हुई अमेरिकी फेड की जुलाई महीने की पॉलिसी बैठक के मिनट्स में रुख थोड़ा सख्त दिखाई दिया। हालांकि, अमेरिकी जॉब मार्केट में कमजोरी के कारण फेड के लिए तुरंत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं दिख रही है।

सोने और चांदी की कीमतें लगभग दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में कीमतों ने नई तेजी का ब्रेकआउट दिया है, जिससे इनमें आगे भी तेजी की रफ्तार जारी रहने की संभावना है।

हालांकि, सोने और चांदी की कीमतों में अभी भी काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। साप्ताहिक क्लोजिंग के आधार पर सोना 4,220 डॉलर और चांदी 59.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के अपने प्रमुख सपोर्ट स्तर को बनाए रख सकती है।

इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स में बदलाव और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बने रहने की उम्मीद है।

मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)

गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,500 डॉलर – 4,440 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,585 डॉलर – 4,640 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 64.40 डॉलर – 63.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 67.00 डॉलर – 68.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस

MCX पर आज के प्रमुख स्तर

MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,56,650 रुपए – 1,55,500 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,58,800 रुपए – 1,60,000 रुपए

MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,34,400 रुपए – 2,32,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,39,100 रुपए – 2,41,000 रुपए

केडिया कमोडिटी की सोने, चांदी पर राय (Kedia Commodity Gold Silver Outlook)

Kedia Stocks and Commodities Research Pvt. Ltd. के Ajay Kedia (SEBI Registration Number: INH000006156) का मानना है कि, तकनीकी रूप से, बाजार में नई खरीदारी (Fresh Buying) देखने को मिल रही है। ओपन इंटरेस्ट 8.71 फीसदी बढ़कर 10,451 हो गया, जबकि कीमत में 3,734 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। सोने को 1,54,855 रुपए पर सपोर्ट मिल रहा है। इस स्तर के नीचे गिरावट आने पर कीमत 1,51,715 रुपए तक जा सकती है। वहीं, ऊपर की ओर 1,59,685 रुपए पर रेजिस्टेंस है। इस स्तर के ऊपर लगातार मजबूती रहने पर सोने में आगे 1,61,375 रुपए तक तेजी देखने को मिल सकती है।

तकनीकी रूप से, चांदी में शॉर्ट कवरिंग (Short Covering) देखने को मिल रही है। ओपन इंटरेस्ट 7.23 फीसदी घटकर 10,661 हो गया, जबकि कीमत में 4,368 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। चांदी को 2,30,710 रुपए पर सपोर्ट मिल रहा है। इस स्तर के नीचे गिरावट आने पर कीमत 2,24,635 रुपए तक जा सकती है। वहीं, ऊपर की ओर 2,40,080 रुपए पर रेजिस्टेंस है। इस स्तर के ऊपर लगातार मजबूती रहने पर चांदी में आगे 2,43,375 रुपए तक तेजी देखने को मिल सकती है।

आज सोने-चांदी में तेजी की वजह?

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी रही। अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड खरीद कार्यक्रम बढ़ाने की खबर से डॉलर पर दबाव बढ़ा, जिससे सोने-चांदी को सपोर्ट मिला। इसके अलावा, कमजोर अमेरिकी जॉब मार्केट के कारण फेड की ओर से तत्काल ब्याज दर बढ़ाने की उम्मीद कम हुई है। सुरक्षित निवेश की मांग और भू-राजनीतिक तनाव ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को मजबूती दी। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में तकनीकी ब्रेकआउट के बाद खरीदारी बढ़ने से तेजी को और सहारा मिला।

निवेशकों को अब क्या देखना चाहिए?

निवेशकों की नजर अब डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, फेड की ब्याज दर नीति और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी। इसके साथ ही भू-राजनीतिक तनाव भी सोने और चांदी की दिशा को प्रभावित कर सकता है। तकनीकी स्तरों की बात करें तो COMEX पर सोने के लिए 4,500 डॉलर और चांदी के लिए 64.40 डॉलर प्रमुख सपोर्ट हैं। MCX पर सोने का 1,56,650 रुपए और चांदी का 2,34,400 रुपए का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। इन सपोर्ट के ऊपर मजबूती बनी रहने पर आगे तेजी जारी रह सकती है, जबकि इनके नीचे कमजोरी बढ़ सकती है।

सोने, चांदी के भाव से जुड़े सवाल-जवाब, FAQ’s

1. 20 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में क्या बदलाव देखने को मिला?
20 अगस्त 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,57,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,36,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

2. अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बदलाव का सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ता है?
आमतौर पर डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट सोने के लिए सकारात्मक मानी जाती है। इससे सोना निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत आकर्षक हो सकता है, खासकर जब ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम हो।

3. फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति आने वाले दिनों में कीमती धातुओं को कैसे प्रभावित कर सकती है?
फेड की ब्याज दरों को लेकर आगे की दिशा सोने और चांदी के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। यदि बाजार में ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद बढ़ती है, तो कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल सकता है। इसके विपरीत, सख्त मौद्रिक नीति कीमतों पर दबाव डाल सकती है।

4. सोने और चांदी में मौजूदा तेजी के बावजूद निवेशकों को किन जोखिमों पर ध्यान देना चाहिए?
तेजी के बावजूद निवेशकों को बाजार की अस्थिरता, डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखनी चाहिए। तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली या अचानक गिरावट का जोखिम भी बना रह सकता है।

5. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतक कौन से होंगे?
आगे सोने और चांदी की चाल पर अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, फेड की नीतिगत टिप्पणियां, डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड, केंद्रीय बैंकों की खरीद और वैश्विक जोखिम की स्थिति का प्रभाव रहेगा। इन संकेतकों में बदलाव से कीमतों में तेजी या कमजोरी दोनों देखने को मिल सकती है।

1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (193K सब्सक्राइबर्स)

2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)

3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)

4.X (ट्विटर) – @today_gold

5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price

डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular