Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver Price 2020, सोने का भाव: आज सोने, चांदी के भाव...

Gold, Silver Price 2020, सोने का भाव: आज सोने, चांदी के भाव की ऐसी रहेगी चाल

Gold Price News, Silver MCX: सोने और चांदी के भाव में पिछले 2 दिन से साफ संकेत नहीं मिल रहे हैं। आज 28 फरवरी 2020 शुक्रवार को भाव की चाल कैसी रहने वाली है जानिए हमारे कमोडिटी एक्सपर्ट से।

सोने और चांदी के लिए गुरुवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। दोनों कीमती धातुओं की MCX पर सुबह के समय तेजी आई। ये तेजी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और रात में सोना चांदी गिरावट के साथ बंद हुए।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, डॉलर इंडेक्स के करेक्शन अमेरिका में बेरोजगारी के खराब आंकड़ो के बाद भी सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखी गई।

सोने के भाव ने इंटरनेशनल मार्केट में 1640 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस का अहम लेवल तोड़ दिया। चांदी के रेट ने भी दिन के दौरान 17.70 डॉलर का अहम सपोर्ट तोड़ दिया।

घरेलू बाजार में MCX पर सोने के रेट ने गुरुवार को 42322 का निचला स्तर बनाया। चांदी का भाव भी 46064 रुपए के निचले स्तर तक गया।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण विश्व के शेयर बाजारों में बिकवाली आ गई। सोने, चांदी के भाव भी रिकॉर्ड तेजी के बाद गिर गए।

मनोज जैन के मुताबिक दोनों कीमती धातुओं में आज उतार चढ़ाव रहेगा। सोने का भाव MCX पर 42000 से 42700 रुपए की रेंज में ट्रेड करेगा। चांदी के 45600 से 46700 की रेंज में ट्रेड करने की संभावना है। एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वाईस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक गुरुवार को विश्व के शेयर बाजारों में गिरावट आई क्योंकि कोरोना का प्रकोप फैलता जा रहा है। इस कारण से अमेरिका की विकास दर घट सकती है।

कोरोना के चलते IMF भी विश्व की विकास दर का अनुमान घटा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी आ सकती है। उन्होंने सोने का अप्रैल वायदा 42200 पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 42000 का स्टॉपलॉस और 42700 लक्ष्य दिया है।

उन्होंने चांदी का मार्च वायदा 46000 पर खरीदने की सलाह इसके लिए 45600 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। आज चांदी के लिए उन्होंने 46800 का लक्ष्य दिया है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।  अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular