Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold, Silver buying Muhurat: दिवाली 2020 तक सोना, चांदी खरीदने के इतने...

Gold, Silver buying Muhurat: दिवाली 2020 तक सोना, चांदी खरीदने के इतने मुहूर्त हैं

Gold, Silver buying Muhurat, Diwali 2020: अगर आप सोना, चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो नवंबर 2020 में इसके लिए कई मुहूर्त हैं। नवंबर में धनतेरस (Dhanteras) और दिवाली (Diwali) के अलावा भी कई मुहूर्त हैं जिसमें सोने, चांदी की खरीदारी (Gold, Silver Buying) की जा सकती है। भाव में बहुत उतार-चढ़ाव है इसलिए आप इन मुहूर्त के हिसाब से भी सोना, चांदी और गहने खरीद सकते हैं। 2021 में जानकार सोने, चांदी में तेजी बता रहे हैं।

आप पिछली दिवाली, धनतेरस पर सोना, चांदी खरीदने से चूक गए हो तो कोई बात नही। इस साल आपके लिए मौका है। 4 नवंबर 2020 को करवा चौथ (karwa chauth 2020) है। 12 नवंबर 2020 को धनतेरस (Dhanteras 2020) और 14 नवंबर 2020 को दिवाली (Diwali 2020) और लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) है। आमतौर पर लोग दिवाली, धनतेरस पर सोना चांदी खरीदते हैं इस बार भाव में भारी तेजी-मंदी है। इसलिए हम आपको नवंबर में दिवाली तक खरीदारी के मुहूर्त की जानकारी दे रहे हैं।

पिछले साल सोना, चांदी खरीदने वाले इस साल बड़े फायदे में है। सोना, चांदी खरीदना शुभ होता है इससे घर में समृद्धि आती है। इस बार दिवाली के लिए पूरे देश के ज्वेलर्स ने कमर कस ली है। कई नए कलेक्शन भी तैयार हैं। भाव ज्यादा होने के कारण कम वजन की ज्वेलरी भी तैयार है। कोरोना के कारण सोने, चांदी की बिक्री पर असर हुआ है इस कारण ज्वेलर्स अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर भी दे रहे हैं।

4 नवंबर 2020, बुधवार को करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत और शिवयोग है। इस दिन सोना, चांदी, गहने, रत्न और कपड़ों की खरीदारी विशेष लाभदायी है। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन 5 नवंबर 2020 तक रहेगा। 5 नवंबर 2020 गुरूवार को गजकेसरी योग है। इस दिन भी खरीदारी का शुभ योग है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

8 नवंबर 2020 को रविवार है। इस दिन रवि पुष्य नक्षत्र (Ravi Pushya Nakshatra 2020) है। इस नक्षत्र में सोना चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। 8 नवबंर को सुबह 6 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक खरीदी का मुहूर्त है। रवि पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी के साथ मकान, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद की जा सकती है। इस दिन खरीदी गई चीज आपके पास चिर स्थाई रहती है।

12 नवंबर 2020, गुरूवार को धनतेरस (Dhanteras) है। इस दिन हस्त नक्षत्र योग है। वैसे धनतेरस पर अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन खरीद के लिए कोई मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। लोग धनतेरस पर खासतौर पर सोने, चांदी की ज्वेलरी, बर्तन की खरीदारी करते हैं।

14 नवंबर 2020, शनिवार के दिन दिवाली, महालक्ष्मी पूजन है। इस दिन सुबह से रात 8 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दिन भी आप सोना, चांदी के गहने और अन्य चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग होने के कारण दिवाली पर खरीदारी लाभकारी रहेगी।

इन मुहूर्त में आप सोना, चांदी और गहनों के अलावा प्रॉपर्टी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। पिछली दिवाली पर भले ही चूक गए हों पर इस दिवाली जरूर सोना, चांदी खरीद सकते हैं ताकि भाव में तेजी का आपको भी फायदा मिले।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular