Gold Silver Price Today, Gold Price today in Big Cities, 18 Carrat Gold Price Today, आज सोने का भाव, आज चांदी का भाव: आज 23 जुलाई, गुरुवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,45,259 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जिसमें 443 रूपए यानी (0.30%) की गिरावट देखी गई। वहीँ चांदी MCX में भी गिरावट देखी गई, जो 2,26,270 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो 790 रूपए यानी (0.35%) की गिरावट को दर्शाता है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
आज वैश्विक बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 09:00 बजे (IST) COMEX पर गोल्ड 19.10 डॉलर यानी करीब (0.46%) की गिरावट के साथ 4133.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी में भी गिरावट दिखी और यह 0.163 डॉलर (0.25%) गिरकर 60.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज के बड़े इवेंट्स (Big Events of Today)
गुरुवार, 23 जुलाई 2026
- 05:45 PM | यूरोप – यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) की ब्याज दर (Interest Rate) घोषणा
- 06:00 PM | अमेरिका – Initial Jobless Claims (18 जुलाई को समाप्त सप्ताह)
- 06:15 PM | यूरोजोन – ECB प्रेस कॉन्फ्रेंस
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय
डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड मजबूत रहने के बावजूद सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग और शॉर्ट कवरिंग के कारण सोना और चांदी की कीमतों में तेजी बनी रही। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। कॉमेक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स 1.85% की तेजी के साथ 4,151.90 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। वहीं सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स 2.01% बढ़कर 60.298 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार में भी दोनों की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स 1.96% की बढ़त के साथ 1,45,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स 1.44% बढ़कर 2,26,998 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
अगले सप्ताह होने वाली FOMC बैठक से पहले निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी खरीदी। इसके अलावा शॉर्ट कवरिंग और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए भी इन धातुओं में खरीदारी देखने को मिली।
पिछली रिपोर्टों में बताया गया था कि सोने का प्रमुख सपोर्ट 3,910 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी का 54.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस है। इन स्तरों पर टिके रहने के बाद दोनों धातुओं में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। सोना हमारे बताए गए 4,165 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के लक्ष्य तक पहुंच गया है, जबकि चांदी भी 61 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है।
यदि सोना 4,165 डॉलर और चांदी 61 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऊपर मजबूती से टिकते हैं, तो आने वाले सत्रों में इनमें और तेजी देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोना और चांदी की कीमतों में तेज हलचल बनी रह सकती है।
मनोज कुमार जैन की सोने, चांदी पर राय (Manoj Kumar Jain Gold Silver Outlook)
गोल्ड (कॉमेक्स) Gold COMEX
सपोर्ट: 4,110 डॉलर – 4,084 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 4,174 डॉलर – 4,220 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
सिल्वर (कॉमेक्स) Silver COMEX
सपोर्ट: 59.10 डॉलर – 58.00 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
रेजिस्टेंस: 61.00 डॉलर – 62.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस
MCX पर आज के प्रमुख स्तर
MCX गोल्ड (MCX Gold)
सपोर्ट: 1,44,400 रुपए – 1,43,350 रुपए
रेजिस्टेंस: 1,46,800 रुपए – 1,48,000 रुपए
MCX सिल्वर (MCX Silver)
सपोर्ट: 2,24,400 रुपए – 2,22,000 रुपए
रेजिस्टेंस: 2,29,100 रुपए – 2,31,000 रुपए
सोने-चांदी से जुड़े FAQ’s
1. आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
आज डॉलर इंडेक्स में मजबूती, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और प्रमुख आर्थिक घटनाओं से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
2. आज कौन-से बड़े आर्थिक इवेंट्स पर निवेशकों की नजर रहेगी?
आज निवेशकों की नजर यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) की ब्याज दर घोषणा, ECB प्रेस कॉन्फ्रेंस और अमेरिका के Initial Jobless Claims के आंकड़ों पर रहेगी, जिनका असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।
3. विशेषज्ञों के अनुसार सोना और चांदी का आगे का रुख क्या रह सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सोना और चांदी अपने प्रमुख रेजिस्टेंस स्तरों के ऊपर टिकते हैं, तो आने वाले सत्रों में इनमें और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।
4. इस सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों को कौन-कौन से कारक प्रभावित कर सकते हैं?
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल, अमेरिकी फेड की नीति संबंधी उम्मीदें और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव इस सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
5. क्या मौजूदा समय में सोना सुरक्षित निवेश माना जा रहा है?
हाँ। वैश्विक अनिश्चितता और आर्थिक जोखिमों के बीच निवेशक पोर्टफोलियो में विविधता लाने और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे लंबी अवधि में इसे समर्थन मिल सकता है।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (191K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price
डिस्क्लेमर: ये न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए बनाई गई है, निवेश या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। स्टोरी में दी गई राय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस की है। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने, चांदी की ट्रेडिंग नहीं करते हैं। हमारी सोने, चांदी में कोई पोजीशन नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें। सोने चांदी में निवेश जोखिम का काम है अपने विवेक का इस्तेमाल करें। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।



