Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने का भाव आज तेज, चांदी के रेट में...

Gold Price Today: सोने का भाव आज तेज, चांदी के रेट में बड़ी तेजी

Gold Price: सोने का भाव आज तेज हो गया। बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी बड़ी तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के रेट में 715 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई। बुधवार को चांदी का भाव 38,725 रुपए हो गया। मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक मुंबई में कैश में सोना 32,730 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 38,800 रुपए प्रति किलो बिकी।

सोने का भाव 90 रुपए की तेजी के साथ 33,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। ज्लेवर्स की खरीदारी के कारण सोने के भाव में तेजी आई। चांदी में सिक्का निर्माताओं और इंडस्ट्रियल यूनिट की मांग आने से भाव में तेजी आई।

नांदेड़ में सोने का भाव 32850 रुपए और चांदी का 39000 रुपए रहा। वहीं नाशिक में सोने का भाव 32,790 रुपए और चांदी का भाव 37950 रुपए प्रति किलो रहा।

अंतराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के रेट में तेजी देखी गई। मंगलवार को सोने के भाव में 235 रुपए की गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 90-90 रुपए की तेजी के साथ 33.070 रुपए और 32,900 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव 26,400 रुपए पर स्थिर रहा। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 87 रुपए की गिरावट के साथ 37,743 रुपए हो गई। चांदी सिक्कों के भाव में भी 1 हजार रुपए की तेजी आ गई। चांदी सिक्कों का भाव लिवाल 80 हजार रुपए और बिकवाल 81 हजार रुपए प्रति 100 सिक्का हो गया।

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में रिटेल सोने के भाव में 80 रुपए प्रति 10 ग्राम तेजी आई। दूसरी तरफ चांदी के भाव में 150 रुपए प्रति किलोग्राम (मंगलवार की तुलना में) की कमी हुईं। इंदौर में सोना 32940 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 38500 रुपए प्रति किलो रहा।

दूसरी तरफ कोलकाता में सोने का भाव 30,835 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई में सोने का रेट 30,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। कोलकाता में 1 किलो चांदी 37850 रुपए प्रति किलो और चेन्नई में 40,800 रुपए प्रति किलो बिकी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular