Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price: सोने के भाव में बड़ी तेजी, यहां चेक करें इंदौर,...

Gold Price: सोने के भाव में बड़ी तेजी, यहां चेक करें इंदौर, दिल्ली सर्राफा का रेट

नई दिल्ली: सोने के भाव में शुक्रवार को बड़ी तेजी आई। दिल्ली और इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपए से ज्यादा तेज हो गया। शुक्रवार को चांदी के भाव (Silver Rate)में भी तेजी देखी गई। इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव (Gold Price) 370 रुपए तेज होकर 34,200 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 275 रुपए की तेजी के साथ 40,625 रुपए पर बंद हुआ।

दिल्ली के सर्राफा (Sarafa) बाजार में सोने का भाव 310 रुपए की तेजी के साथ 34,310 रुपए पर बंद हुआ। चांदी का भाव 170 रुपए तेज होकर 40,820 रुपए पर बंद हुआ। ज्वेलर्स की खरीद और वैश्विक बाजार में तेजी के कारण सोने का भाव बढ़ा।

दिल्ली के सर्राफा (Delhi Sarafa) बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 310 रुपए की तेज के साथ 34160 रुपए के भाव पर पहुंच गया। पिछले 4 दिन में सोने का रेट 280 रुपए गिर गया था। आज की तेजी ने 4 दिन की गिरावट को धो दिया। दिल्ली में 8 ग्राम की सोने की गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 26 हजार रुपए पर स्थिर रहा।

चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए पर स्थिर रही। ये 100 चांदी के सिक्कों की कीमत है। मुंबई में सोने का भाव 33,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं कोलकाता में भाव 31,975 रुपए और चेन्नई में 31,730 रुपए रहा।

चांदी का भाव मुंबई में 39,825 रुपए प्रति किलो रहा। कोलकाता में चांदी 40 हजार रुपए प्रति किलो में बिकी। शुक्रवार को चेन्नई में चांदी का भाव 43,100 रुपए रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular