Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today 29 May: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन...

Gold Price Today 29 May: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी, जानिए सर्राफा में रेट

Gold Price Today 29 May: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 2 दिन में सोने का भाव 250 रुपए तेज हो गया। दूसरी तरफ चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। चांदी का भाव 225 रुपए गिर गया। लखनऊ के सर्राफा बाजार में भी सोने का रेट तेज हो गया।

बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपए तेज हो गया। सोने के भाव में तेजी के पीछे स्थानीय ज्वेलर्स की खरीद मुख्य कारण रहा। इसके अलावा रुपए में कमजोरी के कारण भी सोने के भाव में तेजी आई। आज रुपए में 15 पैसे की कमजोरी आई और ये डॉलर के मुकाबले 69.84 के स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को दिल्ली में सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी आई थी। वहीं वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव में तेजी देखी गई। न्यूयॉर्क में सोना 1284.4 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का भाव 14.47 डॉलर प्रति औंस हो गया। यहां जानिए देश के बड़े शहरों के सर्राफा में 29 मई का सोने, चांदी का रेट।

Gold Price Today In Delhi (दिल्ली)
सोना: 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 37,550 रुपए प्रति किलो
दिल्ली में सोने का भाव 100 रुपए प्रति 10 ग्राम तेज हो गया।

Gold Price Today In Mumbai (मुंबई)
सोना: 31,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अलग)
चांदी: 37400 रुपए प्रति किलो (कैश)

Gold Price Today In Jaipur (जयपुर)
सोना: 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 37,200 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Lucknow (लखनऊ)
सोना: 33300, रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
सोना: 32700 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट)
लखनऊ में आज सोने का भाव 100 रुपए तेज हो गया।

Gold Price Today In Hyderabad (हैदराबाद)
सोना: 32800 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 37050 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Coimbatore (कोयंबटूर)
सोना: 32800 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold Price Today In Ahmedabad (अहमदाबाद)
सोना: 32760 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 36800 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Raipur (रायपुर)
सोना: 32750 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 37250 रुपए प्रति किलो

Gold Futures MCX (सोना वायदा भाव)
Gold Futures MCX: 31764
Silver Futures MCX: 36132

Gold International Price (सोना इंटरनेशनल भाव)
Gold: 1284 Dollar
Silver: 14.43 Dollar
Rupee Vs Dollar: 69.86

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें 8448469588 पर नाम लिखकर व्हाट्सएप करें। आप अपने शहर के सोने के भाव की जानकारी देना चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular