Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने का भाव और चांदी का रेट सर्राफा में...

Gold Price Today: सोने का भाव और चांदी का रेट सर्राफा में इतना है

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में हलचल नहीं हुई। पिछले हफ्ते सोने के भाव में उतार-चढ़ाव रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में में शुक्रवार को सोने का भाव 33,020 रुपए रहा। वहीं 22 अप्रैल सोमवार को भाव 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

इस हिसाब से 1 हफ्ते में 320 रुपए की तेजी सोने के रेट में रही। आज रविवार होने के कारण सर्राफा बाजार बंद है इसलिए हम पूरे सप्ताह के भाव की समीक्षा करेंगे। मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक इस पूरे हफ्ते 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक सोने और चादीं के भाव में तेजी रही।

वहीं सोमवार 22 अप्रैल को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 38570 रुपए था जो 26 अप्रैल को 38750 रुपए हो गया। इस हिसाब से चांदी के भाव में 180 रुपए प्रति किलो की तेजी आई। यहां जानिए देश के बड़े शहरों में पिछले हफ्ते सोने का कितना भाव रहा।

Gold Price In Lucknow (लखनऊ)
लखनऊ में 22 अप्रैल को सोने का भाव 33,200 रुपए था। वहीं शनिवार को ये भाव 33,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह पूरे हफ्ते में सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी आई। 22 कैरेट सोने के रेट में भी 100 रुपए की तेजी रही।

Gold Price In Patna (पटना)
पटना में 22 अप्रैल को सोने का भाव 32660 रुपए था जो 27 अप्रैल को 33,030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह पटना में सोने के भाव में 370 रुपए की तेजी आई।

Gold Price In Mumbai (मुंबई)
मुंबई में 22 अप्रैल को सोने का भाव 31585 रुपए था। वहीं 27 अप्रैल को ये बढ़कर 31860 रुपए हो गया। मुंबई में 275 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए की तेजी सोने के रेट में आई।

Gold Price In Indore (इंदौर)
इंदौर में सोने का भाव 26 अप्रैल को 32750 रुपए हो गया। 22 अप्रैल को इंदौर में सोने का भाव 32,540 रुपए था। इस तरह इंदौर में सोने का भाव 210 रुपए तेज हो गया। देश के अधिकतर शहरों में सोने के भाव में तेजी ही रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular