Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी या...

Gold Price Today: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी या मंदी यहां जानिए

Gold Price Today: सोने और चांदी के भाव में बुधवार को मिला जुला रूख रहा। आज 14 मई 2020, गुरूवार को सोने और चांदी के भाव कैसे रह सकते हैं इस पर देश के बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की राय जानिए।

बुधवार को कॉमेक्स पर सोने के भाव (Gold Price) ने 1715 डॉलर का स्तर छू लिया। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) में कुछ बदलाव नहीं हुआ। बुधवार को MCX पर सोने के भाव ने फिर से 46000 रुपए का लेवल छुआ पर चांदी का भाव नहीं बदला।

चांदी को 42800 रुपए के भाव पर सपोर्ट है।अमेरिका में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद वैश्विक शेयर बाजारों पर दबाव दिखा और सोने में तेजी आ गई।

अमेरिका में पीपीआई और कोर पीपीआई के कमजोर आंकड़ों के कारण भी सोने के भाव को सपोर्ट मिला। MCX पर डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने के कारण भी भाव को सपोर्ट मिला।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने को 1692 डॉलर पर सपोर्ट है। ये लेवल होल्ड करेगा। अगर भाव 1722 डॉलर के ऊपर बने रहे तो फिर तेजी में 1734 से 1745 डॉलर तक रेट जा सकता है।

जैन के मुताबिक MCX पर सोने को 45800 रुपए पर नजदीकी सपोर्ट है और 45500 रुपए पर बड़ा सपोर्ट है। अगर भाव 46050 के ऊपर बने रहे तो तेजी में रेट 46300 से 46500 रुपए तक जा सकते हैं।

जैन ने कहा कि चांदी को 15.4 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं 15.80 डॉलर के ऊपर अगर चांदी बनी रही तो तेजी में 16 से 16.15 डॉलर तक जा सकती है। MCX पर चांदी के वायदा भाव को पहला सपोर्ट 42800 रुपए पर है वहीं बड़ा सपोर्ट 42500 रुपए के लेवल पर है। अगर भाव 43200 के ऊपर बने रहे तो तेजी में रेट 43650 से 43800 तक जा सकते हैं। जैन ने आज गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 45800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45550 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 46400 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने चांदी में भी खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का मई वायदा 42800 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 42350 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 43500 रुपए पर जा सकता है।

कॉमेक्स पर सोने का भाव 1720 डॉलर चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 15.68 डॉलर है। वहीं सोने का स्पॉट भाव 1713 डॉलर और चांदी का 15.46 डॉलर चल रहा है।

MCX पर सोने का भाव बुधवार को 375 रुपए की तेजी के साथ 46000 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 221 रुपए की तेजी के साथ 43275 रुपए पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.8 पर बंद हुआ।

लॉकडाउन के कारण कई जगहों पर सोने, चांदी की दुकाने नहीं खुल रही हैं इस कारण से हाजिर भाव नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ स्थानों पर भाव जारी हो रहे हैं। उनकी जानकारी यहां दी जा रही है।

चंडीगढ़ में बुधवार को सोने का भाव जीएसटी बिल के साथ 47700 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का बिक्री भाव 43400 रुपए रहा। चांदी का भाव जीएसटी बिल के साथ 44600 रुपए रहा। IBJA के मुताबिक बुधवार को सोने का भाव 45894 रुपए और चांदी का भाव 42915 रुपए रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular