Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने, चांदी में भारी तेजी, देहरादून में सोने का...

Gold Price Today: सोने, चांदी में भारी तेजी, देहरादून में सोने का भाव 49000 रुपए के करीब

Gold Price Today, 22 carat gold price, आज सोने का भाव: सोने और चांदी के भाव (Gold, Silver Price) में भारी तेजी शुक्रवार को देखी गई। इसका असर आज अधिकतर शहरों के हाजिर बाजार पर पड़ा। आज दिल्ली-एनसीआर में भी सोने, चांदी के भाव जारी हुए।

देहरादून में तो सोने का भाव 49000 रुपए के करीब पहुंच गया। यहां जानिए दिल्ली समेत अन्य शहरों में शुक्रवार, 16 मई 2020 को सोने, चांदी का भाव।

दिल्ली एनसीआर ज्वेलर्स कमेटी ने आज के भाव जारी किए हैं। इसका उद्देश्य पूरे दिल्ली एनसीआर में एक सोने, चांदी का एक ही भाव रखने का है। इसमें दिल्ली एनसीआर की 37 एसोसिएशन शामिल है। इसका संचालन अशोक सेठ और कॉर्डिनेटर अशोक सूरी कर रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर ज्वेलर्स कमेटी ने आज 16 मई के लिए 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आधार भाव 46600 रुपए रखा है। आज 22 कैरेट का भाव 45200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

इसी तरह 18 कैरेट सोने का भाव 38680 और 14 कैरेट का भाव 30760 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोने का ये रेट सिर्फ हॉलमार्क ज्वेलरी के लिए है। इसमें वेस्टेज, मेकिंग चार्ज और जीएसटी शामिल नहीं है।

वहीं चंडीगढ़ में आज 22 कैरेट सोने का भाव 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट का भाव 37000 और 14 कैरेट का भाव 29200 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 37000 रुपए रहा। वहीं एक किलो चांदी का भाव जीएसटी बिल के साथ 48700 रुपए रहा।

कासगंज सराफा के मुताबि आज सोने का भाव 48000 रुपए और चांदी का भाव 47200 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं देहरादून में सोने का भाव 49000 रुपए के करीब पहुंच गया है। देहरादून में आज सोने का भाव 48900 रुपए रहा और चांदी का भाव 46900 रुपए रहा।

लॉकडाउन होने के कारण अभी भी कई शहरों में सोने, चांदी की दुकानें नहीं खुली हैं। कुछ ही शहरों से भाव जारी हो रहे हैं। IBJA के शुक्रवार को जारी भाव के मुताबिक 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 43113 और 1 किलो चांदी का भाव 45035 रुपए रहा। वहीं 995 फीसदी वाले सोने का भाव 46879 रुपए रहा। IBJA शनिवार और रविवार को भाव जारी नहीं करता है।

शुक्रवार को सोने का स्पॉट भाव 1742 डॉलर और चांदी का 16.61 डॉलर पर बंद हुआ। MCX पर सोने का भाव शुक्रवार को 725 रुपए की तेजी के साथ 47379 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 2586 रुपए की तेजी के साथ 46721 रुपए पर बंद हुआ।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular