Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 6 जुलाई बुधवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 6 जुलाई बुधवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में हल्की तेजी है। आज 6 जुलाई 2022 बुधवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

आज 6 जुलाई को सराफा बाजार में सोने का भाव 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1500 रुपए प्रति किलो तक सस्ता हुआ। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने के भाव ने इंटरनेशनल मार्केट में 1765 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस का लेवल तोड़ दिया है। वहीं चांदी ने भी 19.55 डॉलर के महत्वपूर्ण लेवल के नीचे चली गई है। मंगलवार को रात में वैश्विक मंदी की चिंता के चलते डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई पर चला गया। यूरो भी डॉलर के मुकाबले 20 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। सोने का भाव 7 महीने के निचले स्तर और चांदी 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। मंदी के डर के चलते निवेशक जोखिम वाले एसेट बेच रहे हैं।

आने वाले समय में डॉलर इंडेक्स में तेजी रहेगी इस कारण सोने, चांदी के भाव में तेजी पर ब्रेक रहेगा। आज फेड की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले सोने चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। जैन ने आज सोने, चांदी से दूर रहने की सलाह दी है। इंडिया इंफोलाइन में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक ने सोने का अगला टारगेट 1755 डॉलर और चांदी का 18.80 डॉलर है। सराफा बाजार में आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 6 जुलाई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 51100 रुपए (800 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45200 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32400 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41200 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 59100 रुपए/प्रति किलो (1500 रुपए सस्ती)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 6 July 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52900 रुपए प्रति 10 ग्राम (1000 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 50680
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 48360
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 44070
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 40200
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 31740
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 40870
चांदी का भाव (Silver Price)-60000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए सस्ती)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 720 रुपए प्रति नग

कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज के मुताबिक सोने का भाव 52250 रुपए और चांदी का भाव 58900 रुपए रहा।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51050-50880 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51550-51770 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 56350-55800 रुपए और ऊपर में 57440-57800 रुपए तक जा सकता है।

COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1745-1720 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1784-1800 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 18.88-18.60 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 19.55-19.80 डॉलर आ सकता है।

नोट: सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

केडिया कमोडिटी के अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 51500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 51800 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51200-51000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी गिरावट की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 57400 रुपए पर बेच सकते हैं। इसके लिए 58000 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 6600-56000 रुपए पर जा सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने आज सोने के जून वायदा को 51600 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 51900 रुपए का स्टॉप लॉस और 51000 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 57200 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 57800 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 56300 रुपए तक जा सकता है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 5 जुलाई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 51900 रुपए (100 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 46000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 60600 रुपए/प्रति किलो (500 रुपए महंगा)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 5 July 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53900 रुपए प्रति 10 ग्राम (100 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 51640
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 49270
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 44900
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 40960
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 32340
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 41640
चांदी का भाव (Silver Price)-61000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 730 रुपए प्रति नग

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1768 डॉलर और चांदी का 19.13 डॉलर पर चल रहा है।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular