Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 5 मई गुरूवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 5 मई गुरूवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में तेजी है। आज 5 मई 2022 गुरूवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन और इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। 4 मई की रात को जारी बयान में फेड ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। पिछले 22 साल में मतलब 2000 के बाद से अमेरिका में ब्याज दरों में ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके बाद सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई। अमेरिका में महंगाई एक बड़ी चिंता का कारण बन गई है। ईंधन की कीमत बढ़ना महंगाई का मुख्य कारण है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें 0.5 फीसदी बढ़ाकर इसको 0.75 से 1 फीसदी की रैंज में ले आया है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

फेड के इस कदम के बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोने, चांदी के भाव में बड़ी तेजी आ गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव 31 डॉलर की तेजी के साथ 1900 डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 0.82 डॉलर की तेजी के साथ 23.23 डॉलर हो गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आज भारत में भी सोने, चांदी के भाव में बड़ी तेजी का अनुमान है। ज्वेलर्स के मुताबिक आज सराफा बाजार में भी सोने, चांदी का भाव महंगा होगा।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा कि इस हफ्ते सोने का भाव कॉमेक्स पर 1920 डॉलर तक जा सकता है। वहीं MCX पर सोने का भाव 51500 रुपए का लेवल दिखा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 5 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51300 रुपए (700 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50200 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41200 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32900 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41500 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66100 रुपए/प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)

कासगंज में सोने का भाव 53350 रुपए और चांदी का भाव 65850 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 5 May 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53200 रुपए प्रति 10 ग्राम (650 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50970
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48630
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44320
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40430
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31920
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100
चांदी का भाव (Silver Price)-67000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-790 रुपए प्रति नग

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 50500 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 50150 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 51200 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 61500 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 60950 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 62500 रुपए तक जा सकता है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 4 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50700 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49600 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44900 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32300 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 65100 रुपए/प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1900 डॉलर और चांदी का 23.23 डॉलर पर चल रहा है।

स्वर्णकार समाज की बेटियों ने नाम रोशन किया, स्मृति सोनी, प्रियंका वर्मा का सिविल जज में चयन

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular