Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, आज चांदी का भाव: सोने, चांदी का भाव आज...

gold price today, आज चांदी का भाव: सोने, चांदी का भाव आज सस्ता होगा या महंगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: सोने और चांदी के भाव में आज भी तेजी चल रही है। आज 3 मार्च 2022, गुरूवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव भी जानिए। आज लखनऊ में चांदी का भाव 70000 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज क्रूड के बढ़ते भावों और रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता फेल होने के कारण सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कॉमेक्स पर सोने का भाव 1945 डॉलर का लेवल छू सकता है। चांदी का भाव 25.55 डॉलर तक जा सकता है।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के मुताबिक लखनऊ में आज 3 मार्च 2022 को सोने का भाव 100 रुपए सस्ता हुआ। 24 कैरेट सोने का भाव 54200 रुपए, 22 कैरेट का भाव 52700 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 47900 रुपए रहा। चांदी का भाव 1000 रुपए महंगा होकर 70000 रुपए रहा।

जैन के मुताबिक बुधवार को अमेरिका में अच्छे आर्थिक आकंड़ों और डॉलर इंडेक्स में तेजी के कारण सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने कहा कि वो मार्च की बैठक में 0.5 के बदले 0.25 फीसदी ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में है।

चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक आज 3 मार्च 2022 को सोने का भाव 200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 400 रुपए प्रति किलो सस्ता हुआ।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 3 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51700 रुपए (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45800 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32500 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41300 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69100 रुपए/प्रति किलो ( 400 रुपए सस्ता हुआ)

कासगंज में सोने का भाव 52600 रुपए और चांदी का भाव 68100 रुपए प्रति किलो रहा।

Gold ka bhav 3 March 2022
Gold ka bhav 3 March 2022

सूचना: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51000-50750 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51600-51880 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 67200-66660 रुपए और ऊपर में 68200-68800 रुपए तक जा सकता है।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1910-1896 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1933-1945 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 25.00-24.70 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.40-25.55 डॉलर आ सकता है।

2 मार्च 2022 का सोने, चांदी का भाव देखें

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51000 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 50500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52200 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 67500 के लेवल पर खरीद की सलाह दी है। इसके लिए 66500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 69000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 51000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50700 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51600 रुपए तक जा सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 67600 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 67000 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 68500-69000 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 51100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50800 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक भाव 51700 रुपए तक जा सकता है। जैन ने चांदी को 67300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66660 रुपए का स्टॉपलास है और आज भाव 68500 रुपए तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1931 डॉलर और चांदी का 25.24 डॉलर पर चल रहा है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 2 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51900 रुपए (1000 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50300 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 46000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41400 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69500 रुपए/प्रति किलो ( 2800 रुपए महंगा हुआ)

नोट: यहां दिए गए सोने, चांदी के भाव देश के अलग-अलग ज्वेलर्स से लिए गए भाव हैं। इनमें जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य तरह के टैक्स और चार्ज शामिल नहीं है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular