Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 29 मार्च मंगलवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 29 मार्च मंगलवार का सोने, चांदी का भाव, एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: इस हफ्ते सोने, चांदी का भाव कैसा रहने वाला है इस पर जानिए देश के दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट की राय। आज 29 मार्च 2022, मंगलवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। जैन ने कहा कि इस हफ्ते कॉमेक्स पर सोने का भाव 1900 डॉलर का लेवल छू सकता है। वहीं चांदी का भाव 24.84 डॉलर तक पहुंच सकता है। चीन ने कोविड के बढ़ते केस के कारण शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया है। इस कारण से क्रूड के दाम में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आ गई। अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़ने से भी भाव में गिरावट आई। अमेरिका में फेडरल रिजर्व मई में ब्याज दरें 0.5 फीसदी बढ़ाएगा ऐसा अनुमान है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 29 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50800 रुपए (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49800 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41000 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69900 रुपए/प्रति किलो (700 रुपए सस्ता)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52900 रुपए प्रति 10 ग्राम (400 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50680
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48360
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44070
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40200
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31740
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40870
चांदी का भाव (Silver Price)-70000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-810 रुपए प्रति नग

कासगंज में सोने का भाव 52100 रुपए और चांदी का भाव 68300 रुपए रहा।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51400-51220 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51720-51880 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 67700-67220 रुपए और ऊपर में 68660-69100 रुपए तक जा सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1922-1900 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1955-1968 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 25.00-24.84 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.55-25.80 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51550 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51250 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52200 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 67500 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 68800 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 51600 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 51900 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51260-51100 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

केडिया के मुताबिक चांदी में भी गिरावट की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 68400 रुपए पर बेच सकते हैं। इसके लिए 69200 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 67600-67250 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने को 51600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51880 रुपए का स्टॉप लॉस और 51220 रुपए का लक्ष्य दिया है। चांदी को 68300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 68800 रुपए का स्टॉप लास और बंद आधार पर 67500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1926 डॉलर और चांदी का 25.09 डॉलर पर चल रहा है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 28 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51000 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40800 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 70700 रुपए/प्रति किलो

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular