Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 27 अप्रैल बुधवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 27 अप्रैल बुधवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट है। आज 27 अप्रैल 2022 बुधवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में आज भी उतार-चढ़ाव रहेगा। उनके मुताबिक सोने का भाव (Gold Price) इंटरनेशनल मार्केट में 1884 डॉलर का लेवल होल्ड करेगा। चांदी भी 23 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है। जैन के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखी गई।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 27 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51400 रुपए (100 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50300 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41200 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41400 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 67500 रुपए/प्रति किलो (500 रुपए सस्ता)

कासगंज में सोने का भाव 53300 रुपए और चांदी का भाव 67300 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53350 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51110
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47500
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44440
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40550
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32010
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41210
चांदी का भाव (Silver Price)-68000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-800 रुपए प्रति नग

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और चीन में लंबे लॉकडाउन से सोने, चांदी के भाव (Silver Price) को सपोर्ट मिल रहा है। सोने का भाव 9 हफ्तों के निचले स्तर पर चला गया था बाद में भाव 1900 डॉलर के ऊपर आ गया। चांदी के भाव में चीन की मांग को लेकर चिंता है इसलिए भाव नीचे हैं। डॉलर इंडेक्स 102 के पार पहुंच गया जिससे कमोडिटी के दाम में बढ़त पर रोक लग गई।

मनोज जैन ने आज सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51440-51280 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51720-51880 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 64660-64200 रुपए और ऊपर में 65300-65700 रुपए तक जा सकता है।

COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1896-1884 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1914-1922 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 23.30-23.00 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 23.80-24.00 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने का जून वायदा 51300 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 51800 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 64600 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 63900 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 65500 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 51400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51150 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51650-51850 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मई वायदा 64600 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 64000 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 65200-65800 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने सोने को 51480 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51330 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 51800 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 26 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51500 रुपए (300 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 51500 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45600 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32700 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41500 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 68000 रुपए/प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1902 डॉलर और चांदी का 23.55 डॉलर पर चल रहा है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular