Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 24 मार्च गुरूवार को...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 24 मार्च गुरूवार को सोने, चांदी का भाव महंगा, एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: सोने और चांदी का भाव आज महंगा है। आज 24 मार्च 2022, गुरूवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उनके मुताबिक महंगाई की चिंता, कमजोर विकास दर और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते सोने, चांदी में आज तेजी का माहौल दिख रहा है। जैन ने कहा कि आज कॉमेक्स पर सोने का भाव 1962 डॉलर का लेवल छू सकता है। वहीं चांदी का भाव 25.8 डॉलर तक पहुंच सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन के मुताबिक रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति नाटो और यूरोपियन यूनियन के नेताओं से ब्रसेल्श में बैठक करेंगे। अमेरिका, बिट्रेन और यूरोपियन यूनियन ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं इससे क्रूड के भाव में तेजी आ गई।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51550-51300 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52000-52220 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 67900-67450 रुपए और ऊपर में 68750-69100 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1914-1900 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1950-1962 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.84-24.55 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.55-25.80 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51600 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51350 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52300 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 68000 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 69300 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 51550 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 52000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 67800 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 67200 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 68800 रुपए पर जा सकता है।

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

मनोज जैन ने MCX पर सोने को 51600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51380 रुपए का स्टॉप लॉस और 52100 रुपए का लक्ष्य दिया है। चांदी को 67800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67400 रुपए का स्टॉप लास और बंद आधार पर 69100 रुपए का लक्ष्य दिया है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1944 डॉलर और चांदी का 25.31 डॉलर पर चल रहा है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 23 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50300 रुपए (500 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49200 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40200 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40600 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69700 रुपए/प्रति किलो (500 रुपए सस्ता)

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular