Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceRussia Ukraine War, gold price: रूस का यूक्रेन पर हमला, सोने, चांदी...

Russia Ukraine War, gold price: रूस का यूक्रेन पर हमला, सोने, चांदी के भाव में भारी तेजी

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: आज सोने चांदी के भाव में भारी तेजी है। जानिए 24 फरवरी 2022, गुरूवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए।

रूस ने यूक्रेन पर सेना के हमले का एलान कर दिया है। इसके बाद सोने के भाव में अचानक बड़ी तेजी आ गई और इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1970 डॉलर के पार चला गया है। चांदी का भाव भी 25 डॉलर के पार चला गया। कॉमेक्स पर भाव में 1 दिन में 60 डॉलर से ज्यादा की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी 1 डॉलर से ज्यादा की तेजी आई।

चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक आज सोने का भाव 2200 रुपए और चांदी का भाव 2300 रुपए महंगा हुआ। रूस और यूक्रेन के युद्ध का असर सोने, चांदी के भाव पर है। लखनऊ में सोने का भाव 1000 रुपए और चांदी का भाव भी 1000 रुपए महंगा हुआ। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 53000 रुपए, 22 कैरेट का भाव 51500 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 46800 रुपए रहा। चांदी का भाव 68500 रुपए रहा।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 24 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 52500 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 51000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 46500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 42200 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69000 रुपए/प्रति किलो

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53100 रुपए प्रति 10 ग्राम (1450 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50870
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48540
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44230
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40360
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31860
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41020
चांदी का भाव (Silver Price)-68000 रुपए प्रति किलो (2000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-800 रुपए प्रति नग

कासंगज में सोने का भाव 52350 और चांदी का भाव 67400 रुपए रहा। इंडिया इंफोलाइन में कमोडिटी और करेंसी के वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक कॉमेक्स पर चांदी का भाव जल्द ही 27 से 30 डॉलर का स्तर छू सकता है। वहीं सोने का भाव 1980 से 2050 डॉलर तक जा सकता है। फिलहाल कॉमेक्स पर सोने का भाव 1948 डॉलर पहुंच गया है।

जैन ने आज सोने के भाव का MCX पर नीचे में 50100-49920 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 50600-50850रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 64220-63800रुपए और ऊपर में 64950-65500 रुपए तक जा सकता है।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1900-1888 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1922-1935 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.30-24.00डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 24.84-25.10 डॉलर आ सकता है।

23 फरवरी का सोने, चांदी का भाव देखें

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज 24 फरवरी 2022 को सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 50300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49950 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51000 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 64400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 63750 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 65700 रुपए तक जा सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 50200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50540-50750 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 64200 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 63700 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 64800-65200 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 50100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49900 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 50800 रुपए तक जा सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 23 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50300 रुपए (300 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48800 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44600 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40500 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40300 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66700 रुपए/प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1930 डॉलर और चांदी का 24.86 डॉलर पर चल रहा है।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular