Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 23 मार्च 2022, बुधवार...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 23 मार्च 2022, बुधवार का सोने, चांदी का भाव देखें, एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: सोने और चांदी का भाव मिला जुला है। आज 23 मार्च 2022, बुधवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए। कासगंज में सोने का भाव 51800 रुपए और चांदी का भाव 68600 रुपए रहा। बदायूं में सोने का भाव 53160 रुपए और चांदी का भाव 70100 रुपए प्रति किलो रहा।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 23 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50300 रुपए (500 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49200 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40200 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40600 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69700 रुपए/प्रति किलो (500 रुपए सस्ता)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52600 रुपए प्रति 10 ग्राम (600 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50390
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48080
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 43820
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 39980
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31560
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40630
चांदी का भाव (Silver Price)-69000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए सस्ता)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-810 रुपए प्रति नग

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि आज सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। आज सोने के भाव को बंद आधार पर कॉमेक्स पर नीचे में 1900 डॉलर पर सपोर्ट रहेगा। वहीं चांदी के भाव को 24.40 डॉलर पर सपोर्ट मिलेगा। NABE भाषण में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो महंगाई को कंट्रोल करने के लिए अगली बैठक में ब्याज दरें 0.5 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि विकास दर से ज्यादा महंगाई पर नियंत्रण जरूरी है। इसके बाद सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ गई और शेयर बाजार में तेजी। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन NATA और EU के नेताओं से रूस और यूक्रेन के मसले पर गुरूवार को बैठक करेंगे। बाजार को इस बैठक का इंतजार है।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51220-51000 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51620-51800 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 67220-66900 रुपए और ऊपर में 68100-68800 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1908-1900 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1933-1945 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.64-24.40 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.20-25.55 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51000 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 50750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 51600 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 67000 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 68000 रुपए तक जा सकता है।

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 51200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51550-51850 रुपए तक जा सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 67400 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 66800 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 68400 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने को 51150 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50980 रुपए का स्टॉप लॉस और 51600 रुपए का लक्ष्य दिया है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1920 डॉलर और चांदी का 24.89 डॉलर पर चल रहा है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 22 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50800 रुपए (100 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49700 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44900 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 70200 रुपए/प्रति किलो (200 रुपए महंगा)

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular