Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 21 मार्च मंगलवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 21 मार्च मंगलवार का सोने, चांदी का भाव, आज के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today | आज सोने का भाव 2023 | Silver price | सोना भाव: आज सोने, चांदी के भाव में हल्की गिरावट है। आज 21 मार्च 2023, मंगलवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही आज के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की आज के लिए सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने का भाव (Gold Price) इंटरनेशनल मार्केट में 1 साल की ऊंचाई और घरेलू बाजार में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका और यूरोप में बैंकिंग संकट, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट, शेयर बाजार में भारी बिकवाली और मंदी के डर से सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव आ रहा है। फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सोने, चांदी में मुनाफा वसूली देखी जा रही है। जैन के मुताबिक लंबे समय में सोने, चांदी के भाव में तेजी का ही ट्रेंड दिख रहा है। अगर फेड ने दरें नहीं बढ़ाई तो सोने, चांदी के भाव में तेजी आएगी। इस हफ्ते भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोने का भाव 1922 डॉलर और चांदी 21.5 डॉलर का लेवल होल्ड करेगी। ब्याज दरों पर फेड की बैठक आज से शुरू हो रही है।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन के मुताबिक आज सोने का भाव (Gold Price Today) MCX पर नीचे में (Support) 59220-58950 रुपए तक जाने की संभावना है। वहीं तेजी में भाव (Resistance) 59800-60000 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 68200-67750 रुपए और ऊपर में 69350-69800 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1966-1950 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $2000-2015 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 22.30-21.88 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 22.90-23.34 डॉलर आ सकता है।

मनोज जैन ने चांदी को तेजी आने पर 68400 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी की खरीद के लिए 67750 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 69500 रुपए का लक्ष्य दिया है। जैन ने सोने के भाव में गिरावट आने तक नई पोजीशन के लिए इंतजार करने की सलाह दी है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने सोने के अप्रैल वायदा को 59100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 58800 रुपए का स्टॉप लॉस और 59700 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी के मई वायदा को 68800 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 68000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 69900 रुपए तक जा सकता है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 20 मार्च 2023 (Gold Price Today)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 61200 रुपए (+3% जीएसटी अलग से) (250 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 59000 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 56600 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 51500 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 46500 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 36500 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 46800 रुपए/प्रति 8 ग्राम (+3% जीएसटी अलग से)
चांदी का भाव (Silver Price)- 70300 रुपए (200 रुपए सस्ता)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 20 मार्च 2023) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 61100 रुपए प्रति 10 ग्राम (300 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 58530
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 55870
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 50900
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 46440
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 36660
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 47200
चांदी का भाव (Silver Price)- 71000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 830 रुपए प्रति नग

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव 20 मार्च 2023
24 carat gold- Rs 62200/10 ग्राम
22 carat gold- Rs 60300
18 carat gold- Rs 55400
चांदी – Rs 70500/ प्रति किलो

मुंबई में सोने का भाव (20 मार्च 2023)
सोना 999- 59479 रुपए
सोना 995- 59241 रुपए
सोना 916- 54483 रुपए
सोना 750- 44609 रुपए
सोना 585- 34795 रुपए
चांदी 999- 68472 रुपए

ALERT: अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं या भाव की इस लिस्ट में अपनी ज्वेलरी दुकान का भाव मुफ्त में जुड़वाना चाहते हैं तो अपनी दुकान का नाम, शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1985 डॉलर और चांदी का 22.66 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular