Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, आज चांदी का भाव: बदायूं में चांदी का भाव...

gold price today, आज चांदी का भाव: बदायूं में चांदी का भाव 70000 रुपए के पार, सोने, चांदी का भाव यहां देखें

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: सोने और चांदी के भाव में तेजी-मंदी चल रही है। आज 2 मार्च 2022, मंगलवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कॉमेक्स पर सोने का भाव 1970 डॉलर का लेवल छू सकता है। चांदी का भाव 26.20 डॉलर तक जा सकता है। भाव में कोई भी गिरावट निचले स्तर पर खरीदारी का मौका है। आज 2 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में चांदी का भाव 70000 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया। बदायूं में चांदी के भाव 70300 रुपए रहा। वहीं सोने का भाव 54060 रुपए रहा।

आज सोने और चांदी के भाव में भारी तेजी है। चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक आज 2 मार्च 2022 को सोने का भाव 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2800 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ। वहीं देहरादून में सोने का भाव 1000 रुपए और चांदी का भाव 1000 रुपए महंगा हुआ।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के मुताबिक लखनऊ में आज 2 मार्च 2022 को सोने का भाव 800 रुपए महंगा हुआ। 24 कैरेट सोने का भाव 54300 रुपए, 22 कैरेट का भाव 52800 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 48000 रुपए रहा। चांदी का भाव 1500 रुपए महंगा होकर 69000 रुपए रहा।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 2 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51900 रुपए (1000 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50300 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 46000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41400 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69500 रुपए/प्रति किलो ( 2800 रुपए महंगा हुआ)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53300 रुपए प्रति 10 ग्राम (1000 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51060
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48720
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44400
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40510
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31980
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41170
चांदी का भाव (Silver Price)-68000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-800 रुपए प्रति नग

कासगंज में सोने का भाव 53000 रुपए और चांदी का भाव 68600 रुपए प्रति किलो रहा।

Gold Silver price 2 march 2022 IBJA
Gold Silver price 2 march 2022 IBJA

जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51480-51100 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52100-52450 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 67700-67100 रुपए और ऊपर में 68800-69500 रुपए तक जा सकता है।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1922-1908 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1955-1970 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 25.20-24.84 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.88-26.20 डॉलर आ सकता है।

सूचना: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51500 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52400 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 68000 के लेवल पर खरीद की सलाह दी है। इसके लिए 67200रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 70000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 51500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51200रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51850-52200 रुपए तक जा सकता है।

1 मार्च 2022 का सोने, चांदी का भाव देखें

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 67600 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 67000 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 68500-69000 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 51400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51100 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक भाव 52100 रुपए तक जा सकता है। जैन ने चांदी को 67500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66600 रुपए का स्टॉपलास है और आज भाव 69100 रुपए तक जा सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1937 डॉलर और चांदी का 24.26 डॉलर पर चल रहा है।

नोट: यहां दिए गए सोने, चांदी के भाव देश के अलग-अलग ज्वेलर्स से लिए गए भाव हैं। इनमें जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य तरह के टैक्स और चार्ज शामिल नहीं है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular