Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 18 जून 2022 का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 18 जून 2022 का सोने, चांदी का भाव, अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी है। आज 18 जून 2022 का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा और गिरावट पर खरीद करनी चाहिए। वहीं इंडिया इंफोलाइन ने कमोडिटी और करेंसी के वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में तेजी का माहौल रहेगा। वहीं केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक अब सोने, चांदी का भाव एक रैंज में रहेगा। अगले हफ्ते के लिए सभी एक्सपर्ट की राय लखनऊ के सोने के भाव के नीचे देखें।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

दिल्ली स्वर्णकार एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दिल्ली में सोने का भाव (18 जून 2022)
23 कैरेट सोने का भाव -52350 (9950)
22 कैरेट सोने का भाव – 50500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव – 41550 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव – 34950 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price)- 64000 रुपए (मेकिंग और जीएसटी चार्ज अलग)

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 18 जून 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 50700 (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49600 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44800 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 63400 रुपए/प्रति किलो

कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज के मुताबिक सोने का भाव 52500 रुपए और चांदी का भाव 63000 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 18 June 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52500 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 50300
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 46990
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 43730
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 39900
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 31500
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 40560
चांदी का भाव (Silver Price)-63000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए किलो सस्ता)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 750 रुपए प्रति नग

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव
24 carat gold- Rs 53200
22 carat gold- Rs 51700
18 carat gold- Rs 47000
चांदी – Rs 63500

नोट: सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक पिछले हफ्ते कॉमेक्स पर सोने का भाव 1800 डॉलर का लेवल और चांदी के भाव ने 21 डॉलर का लेवल होल्ड किया। फेडरल रिजर्व के ब्याज दर 0.75 फीसदी बढ़ाने के बाद भी पिछले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में तेजी रही। जैन ने कहा कि वैश्विक ग्रोथ के आउटलुक और वैश्विक मंदी के डर कारण अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिलेगा।

इंडिया इंफोलाइन ने कमोडिटी और करेंसी के वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी। अगर तेजी का माहौल रहा तो कॉमेक्स पर सोने का भाव 1930 से 1950 डॉलर का लेवल भी दिखा सकता है।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 50600-50440 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51050-51280 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 60440-60000 रुपए और ऊपर में 61550-62040 रुपए तक जा सकता है।

COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1828-1812 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1858-1870 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 21.30-21.00 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 21.94-22.30 डॉलर आ सकता है।

मंदी के कारण मंदी की आशंका के कारण सोने, चांदी जैसे सुरक्षित निवेश पर भरोसा बढ़ेगा। गुप्ता के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1810-1805 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 1880 से 1900 डॉलर पर भाव जा सकता है। अगर MCX पर सोने का भाव 51700 का लेवल तोड़ता है तो फिर भाव 52300 से 52500 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने के भाव को नीचे में 50400-50500 रुपए और ऊंचे में 51600-51700 रुपए तक जा सकता है। चांदी के भाव नीचे में 60000 रुपए और और ऊपर में 63000 रुपए का लेवल दिखा सकता है। अगर भाव ने 63000 रुपए का लेवल तोड़ा तो फिर 65000 से 67000 रुपए तक चांदी जा सकती है।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अजय केडिया के मुताबिक बढ़ती महंगाई सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट करेगी पर भविष्य में भी ब्याज दरें बढ़ने के कारण कोई बड़ी तेजी देखने को नहीं मिलेगी। उनके मुताबिक सोने, चांदी का भाव अब एक रैंज में ही ट्रेड करेगा। सोने का भाव कॉमेक्स पर 1820 से 1870 डॉलर और चांदी 21-22.20 डॉलर के बीच रहने की संभावना है। MCX पर सोने के भाव की रैंज 50000 से 51000 रुपए के बीच रहेगी। बेस मेटल की गिरावट के कारण चांदी का भाव भी मंदा है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने अगले हफ्ते सोने के जून वायदा को 50500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49800 रुपए का स्टॉप लॉस और 51500-51700 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 60000 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 58200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 62500-63000 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने सोने को अगले हफ्ते MCX पर 50650 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50440 रुपए का स्टॉपलास दिया है। इसके लिए 51050 रुपए का लक्ष्य दिया है।

देश के बड़े शहरों में आज 18 जून का सोने, चांदी का भाव देखें
शहर———-सोना———-चांदी
मुंबई———-52000——63000
अहमदाबाद— 50730——63000
चेन्नई———-52640——62800
सालेम———52670——62800
विजयवाड़ा—-52630——-62900
नागपुर——–52100——-63300
नांदेड़——–52100——–63300
जलगांव——-51900——–63100
जयपुर——–52000———62000
रायपुर——-52300———62150
पटना——-52400———62600
रीवा———-52500——–62200
बदायूं———53170——63400
मेरठ———-52550——62400

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1841 डॉलर और चांदी का 21.63 डॉलर पर बंद हुआ। MCX पर सोने का भाव 50820 और चांदी का भाव 60849 रुपए पर बंद हुआ।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular