Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 18 अप्रैल सोमवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 18 अप्रैल सोमवार का सोने, चांदी का भाव, इस हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में तेजी है। आज 18 अप्रैल 2022 सोमवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1990 डॉलर के पास पहुंच चुका है। चांदी भी 26 डॉलर के पार जा चुकी है। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि इस हफ्ते कॉमेक्स पर सोने का भाव 2000 डॉलर का स्तर छू सकता है। वहीं चांदी का भाव 27 डॉलर के लेवल पर पहुंच सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 18 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 53000 रुपए (400 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 52000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 47000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 42600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33900 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 42800 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 70000 रुपए/प्रति किलो

कासगंज में सोने का भाव 54400 रुपए और चांदी का भाव 71000 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 54900 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 52590
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50190
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45730
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41720
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32940
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 42410
चांदी का भाव (Silver Price)-72000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-840 रुपए प्रति नग

लखनऊ में सोने का भाव लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन जारी करता है। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 55800 रुपए, 22 कैरेट सोने का रेट 54300 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 49300 रुपए रहा। चांदी का भाव 72000 रुपए प्रति किलो रहा।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जैन ने कहा कि अमेरिका में महंगाई 40 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। वहीं ब्रिटेन में भी महंगाई 30 साल के ऊंचे स्तर पर है। क्रूड के भावों के कारण महंगाई में तेजी आ रही है। इससे सोने, चांदी का भाव तेज हो रहा है। वहीं रूस यूक्रेन युद्ध के कारण भी भाव में तेजी चल रही है।

मनोज जैन ने आज सोने के भाव का MCX पर नीचे में 52770-52550 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 53180-53440 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 68550-68100 रुपए और ऊपर में 69440-70000 रुपए तक जा सकता है।

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1958-1945 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1988-2000 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 25.55-25.30 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 26.15-26.50 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 52700 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 52450 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 53500 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 68800 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 68250 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 71000 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

मनोज जैन ने सोने को गिरावट आने पर 52770 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 52550 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 53200 रुपए तक जा सकता है। चांदी को जैन ने 68550 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67900 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। इसके लिए बंद आधार पर 70000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 17 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 52700 रुपए (400 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 51700 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 46700 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 42300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 42500 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 71400 रुपए/प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1989 डॉलर और चांदी का 26 डॉलर पर चल रहा है।

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular