Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, आज चांदी का भाव: सोने का भाव 800 रुपए...

gold price today, आज चांदी का भाव: सोने का भाव 800 रुपए और चांदी का भाव 2000 रुपए सस्ता

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव से सोने, चांदी के भाव पर असर हो रहा है। पहले खबर आई कि रूस अब यूक्रेन पर हमला करेगा इससे सोने, चांदी के भाव में बड़ी तेजी आ गई। मंगलवार को खबर आई कि यूक्रेन की बॉर्डर से रूस सेना हटा रहा है इससे सोने, चांदी के भाव में फिर गिरावट शुरू हो गई। यहां जानिए आज देश में सोने, चांदी का भाव सस्ता होगा या महंगा। साथ ही 16 फरवरी 2022 को 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए।

बुधवार 16 फरवरी 2022 को चंडीगढ़ में सोने का भाव 800 रुपए और चांदी का भाव 1700 रुपए किलो सस्ता हुआ। देहरादून में सोने का भाव 800 रुपए और चांदी का भाव 2000 रुपए प्रति किलो सस्ता हुआ। बड़े शहरों का सोने, चांदी का भाव नीचे देखें।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक रूस के यूक्रेन की बॉर्डर से सेना हटाने की खबर के बाद सोने, चांदी में मुनाफावसूली हुई। वैश्विक शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई। अमेरिका में मार्च के महीने में फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है। जैन ने कहा कि आज अमेरिका में रिटेल सेल्स के आंकड़ें आएंगे। इससे सोने के भाव को ऊपरी स्तर पर रेसिसटेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 16 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 49700 रुपए (800 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48100 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 39800 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31000 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)-39500 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 65100 रुपए/प्रति किलो (1700 रुपए सस्ता)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 51750 रुपए प्रति 10 ग्राम (800 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 48810
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 46570
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 42440
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 38720
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 30570
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39360
चांदी का भाव (Silver Price)-65000 रुपए प्रति किलो (2000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-790 रुपए प्रति नग

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 49100-48850 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 49550-49700 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 62600-62220 रुपए और ऊपर में 63300-63800 रुपए तक जा सकता है।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में $1845-1832 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1866-1880 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 23.00-22.70 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 23.55-23.80 डॉलर आ सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 49250 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49050 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। केडिया के मुताबिक आज सोने का भाव 49450-49600 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 62700 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 62400 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 63200-63500 रुपए पर जा सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज 16 फरवरी 2022 को सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 49300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49000 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50000 रुपए तक आ सकता है

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 62800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 62350 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 63800 रुपए तक जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 49600 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 49850 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक सोने का भाव 49200 रुपए तक जा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 15 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50500 रुपए (800 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 441800 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)-40300 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66800 रुपए/प्रति किलो (800 रुपए महंगा)

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1853 डॉलर और चांदी का 23.31 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular