Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 12 मार्च रविवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 12 मार्च रविवार का सोने, चांदी का भाव, अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today | आज सोने का भाव 2023 | Silver price | सोना भाव: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी है। आज 12 मार्च 2023, रविवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही अगले हफ्ते के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की आज के लिए सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने के भाव (Gold Price) में उतार चढ़ाव रहेगा। चांदी (Silver) के भाव में भी यही ट्रेंड रह सकता है। वहीं इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया के मुताबिक भाव में तेजी रह सकती है। जैन के मुताबिक सोमवार को अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने सिलिकॉन वैली बैंक पर एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इससे भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। अगर भाव 1855 डॉलर के ऊपर रहे तो फिर 1900 डॉलर का लेवर भी आ सकता है। चांदी के भाव 20.64 डॉलर के ऊपर रहने पर 21 डॉलर का लेवल छू सकता है।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन के मुताबिक आज सोने का भाव (Gold Price Today) MCX पर नीचे में 55950-55680 रुपए तक जाने की संभावना है। वहीं तेजी में भाव 56500-56720 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 62220-61550 रुपए और ऊपर में 63650-64400 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1854-1845 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $1884-1900 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 20.34-20.10, डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 21.00-21.55 डॉलर आ सकता है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक अमेरिका में लेबर डेटा के बाद अमेरिका में महंगाई की चिंता कम हुई है। इस महीने फेड की बैठक है। इस हफ्ते सोने, चांदी का भाव साइडवेज के साथ तेज रह सकता है। सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने की खबरों से सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिल सकता है। किसी भी अनिश्चितता के स्थिति में सोने, चांदी के भाव में तेजी आती है। गुप्ता के मुताबिक सोने के भाव 1835 डॉलर पर सपोर्ट है अगर ये टूटा तो भाव 1820 डॉलर तक जा सकते हैं। वहीं ऊपर में भाव 1890 डॉलर तक जा सकता है अगर इस लेवल से ऊपर गया तो भाव 1920 डॉलर तक पहुंच सकते हैं

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। थोड़ा सा पुलबैक भी संभव है। सोने का भाव अगले हफ्ते 1890 से 1895 डॉलर का स्तर दिखा सकता है। चांदी 22 डॉलर तक जा सकती है। MCX पर सोने का भाव 56800 से 57000 हजार का लेवल दिखा सकता है। चांदी का भाव 61000 के ऊपर रहने पर 65500 रुपए तक जा सकती है

मनोज जैन ने गिरावट आने पर सोने को 55950 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। सोने की खरीद के लिए 55660 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 56600 रुपए का लक्ष्य दिया है। चांदी को 62200-62400 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी की खरीद के लिए 61500 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 63300-64000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 11 ग्राम 12 मार्च 2023 (Gold Price Today)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 53700 रुपए (+3% जीएसटी अलग से) (800 रुपए महंगा)
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 44100 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 34700 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 44050 रुपए/प्रति 8 ग्राम (+3% जीएसटी अलग से)
चांदी का भाव (Silver Price)- 65100 रुपए (1300 रुपए महंगा)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 12 मार्च 2023) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 58100 रुपए प्रति 10 ग्राम (900 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 55660
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 53120
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 48400
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 44160
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 34860
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 44880
चांदी का भाव (Silver Price)- 65000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 770 रुपए प्रति नग

ALERT: अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की इस लिस्ट में अपनी ज्वेलरी दुकान का भाव मुफ्त में जुड़वाना चाहते हैं तो अपनी दुकान का नाम, शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1872 डॉलर और चांदी का 20.60 डॉलर पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular