Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 12 अप्रैल मंगलवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 12 अप्रैल मंगलवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में तेजी है। आज 12 अप्रैल 2022 मंगलवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि आज सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव की संभावना है। आज अमेरिका में महंगाई के आंकड़ें जारी होंगे। उम्मीद है सोने और चांदी का भाव सपोर्ट लेवल होल्ड करेगा। अगर कोई भी गिरावट आती है तो ये खरीदारी का मौका है। सोने का भाव कॉमेक्स पर मजबूती से 1900 डॉलर का लेवल होल्ड किया हुआ है। वहीं चांदी भी 24 डॉलर का लेवल होल्ड कर रही है। सोने और चांदी के भाव पर महंगाई के साथ चीन में लॉकडाउन का भी असर है। इससे वैश्विक विकास दर पर असर होगा। इंडिया इंफोलाइन में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव 1980 डॉलर तक जा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 12 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 52200 रुपए (400 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 51100 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 46200 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41900 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 42100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 70100 रुपए/प्रति किलो (900 रुपए महंगा)

कासगंज में सोने का भाव 53600 रुपए और चांदी का भाव 69600 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 54050 रुपए प्रति 10 ग्राम (450 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51780
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48200
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45020
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41080
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32430
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41750
चांदी का भाव (Silver Price)-70000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-820 रुपए प्रति नग

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन ने आज सोने के भाव का MCX पर नीचे में 52000-51770 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52480-52770 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 66900-66660 रुपए और ऊपर में 67700-68200 रुपए तक जा सकता है।

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1934-1922 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1960-1974 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.70-24.55, डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.20-25.55 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 52000 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51650 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52600 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 67400 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 69000 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 52000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 52350-52600 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 66800 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 66300 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 67500-67900 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने सोने को गिरावट आने पर 52080 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51770 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52660 रुपए तक जा सकता है। चांदी को जैन ने 67000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। इसके लिए बंद आधार पर 68200 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 11 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51800 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50800 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45900 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41800 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69200 रुपए/प्रति किलो

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1956 डॉलर और चांदी का 24.92 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular