Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 11 मई बुधवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 11 मई बुधवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट है। आज 11 मई 2022 बुधवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आने वाले कुछ दिन में सोने, चांदी के भाव में गिरावट रहेगी। जैन ने कहा कि सोने के भाव ने 1850 डॉलर और चांदी के भाव ने 21.84 डॉलर का महत्वपूर्ण लेवल तोड़ दिया है। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में अब कॉमेक्स पर सोने का भाव 1800 डॉलर और चांदी का भाव 20.80 डॉलर तक गिर सकता है। जैन के मुताबिक आज अमेरिका में महंगाई के आंकड़ें आएंगे। इस कारण से आज सोने, चांदी में खरीदारी की कोई सलाह नहीं है। आज इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1831 डॉलर तक आ गया है।

आज अगर अमेरिका में महंगाई के आंकड़े बढ़े हुए आए तो फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें और तेजी से बढ़ानी होगी। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का सीधा असर सोने, चांदी के भाव पर पड़ेगा। ब्याज दरें बढ़ने के कारण सोने, चांदी का भाव गिरेगा। इसलिए अगर अमेरिका में महंगाई उम्मीद से अधिक बढ़ी तो सोने, चांदी के भाव में गिरावट आएगी।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 11 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50500 रुपए (500 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49500 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44700 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40500 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40800 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 62900 रुपए/प्रति किलो

कासगंज में सोने का भाव 52600 रुपए और चांदी का भाव 62800 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 11 May 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52700 रुपए प्रति 10 ग्राम (300 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50490
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48170
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 43900
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40050
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31620
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40710
चांदी का भाव (Silver Price)-64000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो सस्ता)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)- 770 रुपए प्रति नग

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव
24 carat gold- Rs 53300 (600 jghS mmdle)
22 carat gold- Rs 51800
18 carat gold- Rs 46900
Silver- Rs 65000

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जैन ने कहा कि सोने का भाव 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के सदस्य ने कहा कि अगली बैठक में ब्याज दर 0.75 फीसदी तक बढ़ सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति भी कह चुके हैं कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए फेडरल रिजर्व स्वतंत्र है।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 50380-50200 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 50800-51050 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 60220-59800 रुपए और ऊपर में 61000-61440 रुपए तक जा सकता है।

आज COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1828-1814 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1855-1868 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 21.14-20.80 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 21.70-22.00 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने का जून वायदा 50800 रुपए पर बेच सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51150 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 50000 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 61100 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 61800 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 59800 रुपए तक जा सकता है।

दिल्ली स्वर्णकार एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दिल्ली में सोने का भाव (10 मई 2022)
24 कैरेट सोने का भाव- 53250 रुपए (9999) (200 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव -53000 (9950)
22 कैरेट सोने का भाव – 51150 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव – 42000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव – 34350 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price)- 65000 रुपए (मेकिंग और जीएसटी चार्ज अलग)

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 10 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51000 रुपए (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40900 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32400 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 64200 रुपए/प्रति किलो (500 रुपए सस्ता

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1832 डॉलर और चांदी का 21.25 डॉलर पर चल रहा है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular