Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price18 carat gold price today, आज चांदी का भाव: सोने और चांदी...

18 carat gold price today, आज चांदी का भाव: सोने और चांदी का भाव आज भी महंगा हुआ, रेट देखें

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव है। यहां जानिए आज सोने, चांदी के भाव में कितनी तेजी आ सकती है। आज 11 मार्च 2022, शुक्रवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

मदन ज्वेलरी, गुप्ता ज्वेलर्स-खगड़िया में सोने, चांदी का भाव (11 मार्च 2022)
सोना-52100 रुपए
चांदी- 69000 रुपए
(अगर आप भी अपनी दुकान का सोने, चांदी का भाव हमारी वेबसाइट पर देना चाहते हैं तो दुकान का नाम, शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव 8448469588 पर व्हाट्सएप करें। हम आपकी दुकान का नाम और भाव न्यूज में डाल देंगे। ‘गोल्ड प्राइस टुडे’ की ये नई सेवा आपके ग्राहकों की सुविधा के लिए दी जा रही है।)

चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक आज 11 मार्च 2022 को सोने का भाव 400 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 800 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ। बदायूं में सोने का भाव 54870 और चांदी का भाव 72800 रुपए रहा। वहीं देहरादून में सोने का भाव 300 रुपए और चांदी का भाव 2000 रुपए महंगा हुआ।

सराफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के मतुाबकि सोने का भाव 53900 रुपए और चांदी का भाव 71400 रुपए है। 22 कैरेट सोने का भाव 50800 रुपए और 18 कैरेट का भाव 42500 रुपए और 14 कैरेट सोने का भाव 34500 रुपए है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 11 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51700 रुपए (400 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50600 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45700 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41700 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 71800 रुपए/प्रति किलो (800 रुपए महंगी)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 54000 रुपए प्रति 10 ग्राम (300 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51440
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49090
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44980
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41040
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32400
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41720
चांदी का भाव (Silver Price)-72000 रुपए प्रति किलो (2000 रुपए किलो महंगी)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-840 रुपए प्रति नग

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि सोने, चांदी के भाव (Gold, Silver price) में तेजी के पीछे रूस और यूक्रेन का तनाव और अमेरिका में बढ़ती महंगाई प्रमुख कारण है। अमेरिका में वार्षिक महंगाई 1982 के बाद सबसे ज्यादा 7.9 फीसदी पर पहुंच गई। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। जैन ने कहा कि आज सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा अगर गिरावट आती है तो खरीदारी का मौका है।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 52800-52550 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 53660-54000 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 69800-69200 रुपए और ऊपर में 71100-72000 रुपए तक जा सकता है।

सूचना: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में 1988-1970 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 2022-2034 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 25.94-25.55डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 26.60-27.00 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 52600 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 52200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 53400 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 69500 के लेवल पर खरीद की सलाह दी है। इसके लिए 68500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 71000 रुपए तक जा सकता है।

55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप से जुड़ें- सुनार ज्वेलर्स एकता

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 52700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 52400 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक भाव 53600 रुपए तक जा सकता है। जैन ने चांदी को 69500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 68800 रुपए का स्टॉपलास है और आज भाव 71300 रुपए तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1997 डॉलर और चांदी का 26.12 डॉलर पर चल रहा है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 10 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51300 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50200 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45400 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32400 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41400 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 71000 रुपए/प्रति किलो

हॉलमार्किंग चार्ज में भारी बढ़ोतरी, जानिए सोने, चांदी के नए हॉलमार्किंग चार्ज

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular