Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 11 जून 2022 का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 11 जून 2022 का सोने, चांदी का भाव, अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी है। आज 11 जून 2022 का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

इंडिया इंफोलाइन में कमोडिटी और करेंसी के वीपी अनुज गुप्ता ने कहा कि जैसी उम्मीद थी कॉमेक्स पर सोने का भाव 1875 डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार रात को सोने का भाव 22 डॉलर महंगा हुआ। डॉलर में कमजोरी और क्रूड के भाव के कारण सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई। अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। ज्यादा महंगाई और अमेरिका में नौकरियों के खराब आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर पर दबाव है। गुप्ता के मुताबिक सोने का भाव 1900 से 1920 डॉलर का लेवल भी छू सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

गोल्ड प्लेटफॉर्म Augmont के वीकली आउटलुक के मुताबिक टेक्नीकल आधार पर सोने का भाव 1870 के ऊपर रहने से तेजी आएगी। सोने के भाव के लिए अगला लेवल 1890 डॉलर का है। अगर भाव नीचे की तरफ 1850 डॉलर तक जाते हैं तो फिर गिरावट आ सकती है। अगले हफ्ते 15 जून से फेडरल रिजर्व की बैठक है। फेड ब्याज दरों में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।

गुप्ता ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51000 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52200 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1820 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में सोने का भाव 1920 डॉलर तक आ सकता है। चांदी के भाव को नीचे में 60000 रुपए का सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में चांदी का भाव 63000 रुपए तक जा सकता है। चांदी का भाव एक रैंज में ही ट्रेड करेगा।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने अगले हफ्ते सोने के जून वायदा को 50900-51100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50500 रुपए का स्टॉप लॉस और 52200-52500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

नोट: सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 11 जून 2022 (Gold Price Today)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49600 रुपए (700 रुपए महंगा)
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44800 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40800 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 63400 रुपए/प्रति किलो

कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज के मुताबिक सोने का भाव 53000 रुपए और चांदी का भाव 64000 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 11 June 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53240 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51000
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47290
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44350
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)-40460
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31940
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41130
चांदी का भाव (Silver Price)-64000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)- 760 रुपए प्रति नग

दिल्ली स्वर्णकार एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दिल्ली में सोने का भाव (11 जून 2022)
23 कैरेट सोने का भाव -53800 (9950)
22 कैरेट सोने का भाव – 50950 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव – 41900 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव – 34250 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price)- 63500 रुपए (मेकिंग और जीएसटी चार्ज अलग)

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव
24 carat gold- Rs 53300 (800 रुपए महंगा)
22 carat gold- Rs 52600
18 carat gold- Rs 47900
चांदी – Rs 64500 (1000 रुपए सस्ती)

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1875 डॉलर और चांदी का 22.92 डॉलर पर बंद हुआ। MCX पर सोने का भाव 51694 और चांदी का भाव 61920 रुपए पर बंद हुआ।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular