Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 1 अप्रैल 2023, शनिवार...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 1 अप्रैल 2023, शनिवार का सोने, चांदी का भाव, अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today | आज सोने का भाव 2023 | Silver price | सोना भाव: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी है। आज 1 अप्रैल 2023, शनिवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही अगले हफ्ते के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता, मार्केट और कमोडिटी एक्सपर्ट सुगंधा सचदेवा और केडिया एडवाइजरी की आज के लिए सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने का भाव 2000 डॉलर का लेवल बरकरार नहीं रख पा रहा है। डॉलर इंडेक्स में तेजी इसके पीछे कारण है। चांदी में चीन से इंडस्ट्री की मांग और बैंकिंग संकट में राहत से तेजी है। भाव 72000 रुपए तक भी पहुंचा। अमेरिका में अब फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ाने पर ब्रेक लगने की उम्मीद है। अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 3.5 फीसदी पर पहुंच गई है इससे सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिला। जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी का उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। अगले हफ्ते अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ें आएंगे। भाव अपने सपोर्ट लेवल को होल्ड कर सकता है।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने के भाव (Gold Price) को MCX पर नीचे में (Support) 59400-59180 रुपए तक जाने की संभावना है। वहीं तेजी में भाव (Resistance) 59800-60060 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 71700-71220 रुपए और ऊपर में 72700-73300 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1972-1958 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $2000-2014 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.00-23.70 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 24.50-24.80 डॉलर आ सकता है।

मार्केट और कमोडिटी एक्सपर्ट सुगंधा सचदेवा के मुताबिक सुगंधा सचदेवा के मुताबिक सोने ने इस तिमाही में सबसे अच्छा 8 फीसदी का रिटर्न दिया है। अनिश्चित समय में निवेशक सोने पर ही भरोसा कर रहे हैं। अगर छोटे समय में देखें तो 2000 डॉलर का बैरियर इंटरनेशनल मार्केट में है। वहीं जून कॉन्ट्रैक्ट में भाव ऊपर में 60600 तक का लेवल दिखा सकता है। इन लेवल के ऊपर भाव गया तो फिर तेजी आ सकती है। अमेरिका में वित्तीय सेक्टर को देखते हुए सोने में बिकवाली का दबाव आने वाले दिनों में आ सकता है। भाव को नीचे में 58000 रुपए का पहला सपोर्ट है इसके बाद 56700 रुपए का दूसरा सपोर्ट मिलेगा।

मनोज जैन ने चांदी को 71750 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी की खरीद के लिए 71200 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 73200 रुपए का लक्ष्य दिया है। सोने में खरीदन के लिए उन्होंने अभी गिरावट तक इंतजार के लिए कहा है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 1 अप्रैल 2023 (Gold Price Today)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 61400 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 59200 रुपए (+3% जीएसटी अलग से) (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 56800 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
20 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 51600 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 46600 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 36600 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 49900 रुपए/प्रति 8 ग्राम (+3% जीएसटी अलग से)
चांदी का भाव (Silver Price)- 73700 रुपए (1200 रुपए महंगा)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 1 April 2023) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 61100 रुपए प्रति 10 ग्राम (300 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 58530
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 55870
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 50900
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 46440
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 36660
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 47200
चांदी का भाव (Silver Price)- 74000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 860 रुपए प्रति नग

31 मार्च 2023 को कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक कासगंज में सोने का भाव 58600 और चांदी का भाव 69700 रुपए रहा।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव 1 अप्रैल 2023
24 carat gold- Rs 62000/10 ग्राम
22 carat gold- Rs 60100
18 carat gold- Rs 54900
चांदी – Rs 74000/ प्रति किलो (1000 रुपए महंगा)

दिल्ली में सोने का भाव
सोना- 58535 रुपए प्रति 10 ग्राम

सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर, सुनार की न्यूज के लिए हमें 8448469588 पर शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1987 डॉलर और चांदी का 24.23 डॉलर पर बंद हुआ है।

यूट्यूब चैनल देखें- https://youtube.com/c/GoldPriceTodayNews
ट्विटर पर फॉलों करें- https://twitter.com/today_gold
तुरंत अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप में शामिल हों- https://telegram.me/goldsilverprice
ईमेल पर सुझाव भेजें- goldkabhav@gmail.com

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular