Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 1 अप्रैल शुक्रवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 1 अप्रैल शुक्रवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट चल रही है। आज 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि आज अमेरिका में नॉन फॉर्म इम्प्लोईमेंट और ISM मैन्युफैक्चरिंग डेटा के आंकड़े आने वाले हैं। इससे पहले सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। सोने का भाव इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर 1900 डॉलर और चांदी का भाव 24.55 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 1 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51100 रुपए (300 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50200 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45300 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32600 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41300 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69300 रुपए/प्रति किलो (800 रुपए महंगा)

कासगंज में सोने का भाव 52600 रुपए और चांदी का भाव 68700 रुपए रहा।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

गुरूवार शाम को डॉलर इंडेक्स में तेजी और क्रूड के भाव 100 डॉलर प्रति बैरल जाने के बाद सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ गई। चीन में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट आई। चीन में फिर से लगातार कोरोना बढ़ रहा है। अमेरिका के हर दिन 10 लाख बैरल तेल रिलीज करने के फैसले के बाद भी सोने, चांदी में गिरावट आई।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51950-51720 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52350-52580 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 66900-66500 रुपए और ऊपर में 67950-68400 रुपए तक जा सकता है।

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1922-1908 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1945-1958 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.84-24.55 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.55-25.80 डॉलर आ सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51700 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51400 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52400 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 67000 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66400 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 67900 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 52000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 52400-52600 रुपए तक जा सकता है।

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 67300 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 66900 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 67900-70500 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने सोने के जून वायदा को 51850 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 52050 रुपए का स्टॉप लास और बंद आधार पर 51500 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 31 मार्च 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50800 रुपए (200 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32300 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41000 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 68500 रुपए/प्रति किलो (300 रुपए सस्ता)

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1941 डॉलर और चांदी का 24.96 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular