Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceWhat is gold price today | Gold | चांदी | सोना: अगले...

What is gold price today | Gold | चांदी | सोना: अगले हफ्ते सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

What is gold price today | 22, 24, 18 carat gold price Today | आज सोने का भाव क्या है | गोल्ड रेट | Silver price Today | Gold | चांदी | 20 May 2023 Sone ka bhav: आज रविवार को सोने, चांदी का भाव स्थिर है। 20 मई 2023, रविवार का सोने का भाव। 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत चांदी का भाव भी जानिए। साथ ही अगले हफ्ते सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा इस पर कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता, कमोडिटी मार्केट की एक्सपर्ट सुगंधा सचदेवा और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस हफ्ते अमेरिका के कर्ज के मुद्दे और डॉलर इंडेक्स पर नजर रखें। इन दो वजहों से सोने का भाव अपना सपोर्ट लेवल होल्ड करेगा। इंडिया इंफोलाइन में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले हफ्ते थोड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। अभी भी सोने का भाव 2000 डॉलर के नीचे और चांदी का भाव 25 डॉलर से नीचे हैं। केडिया कमोडिटी में डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा पर 2000 के नोट के कारण सराफा बाजार में भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने का भाव MCX पर नीचे में 60000-59770 रुपए तक जाने की संभावना है। वहीं तेजी में भाव 60600-60880 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 72750-72100 रुपए और ऊपर में 73850-74500 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1964-1950 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $1992-2004 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल $23.70-23.35 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव $24.40-24.84 डॉलर आ सकता है।

कमोडिटी मार्केट की एक्सपर्ट सुगंधा सचदेवा के मुताबिक अगले हफ्ते सोने के भाव को MCX पर 59500 रुपए और कॉमेक्स पर 1950 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव को 61500 रुपए तक के जाने की संभावना है। इस लेवल को तोड़ने के बाद ही सोने के भाव में अगले हफ्ते तेजी देखने को मिल सकती है।

IIFL Fin सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने इस हफ्ते सोने के भाव का MCX पर नीचे में 59500-59000 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 60800- 61300 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 71500-70000 रुपए और ऊपर में 75000-76500 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता के मुताबिक COMEX पर सोने का भाव को नीचे में 1960-1935 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $1990-$2010 डॉलर तक आ सकता है। गुप्ता के मुताबिक कॉमेक्स पर चांदी के भाव को नीचे में 23-22 डॉलर पर सपोर्ट है वहीं ऊपर में भाव 24.5 से 25.5 डॉलर तक जा सकते हैं।

केडिया कमोडिटी में डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले हफ्ते कॉमेक्स पर सोने का भाव 1950 से 2000 डॉलर के बीच ही रहेगा। MCX पर भाव 59400 से 60800 रुपए के बीच रहेगा।

जैन ने चांदी को 73000 रुपए पर खरीदने के लिए कहा है। इसके लिए 72450 रुपए का स्टॉपलॉस दिया और 74100 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ में सोने का भाव कैरेट के हिसाब से (चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन) 21 मई 2023
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 62700 रुपए (700 रुपए महंगा हुआ)
23 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 60500 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 58000 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
20 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 52600 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 47600 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 37400 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 47900 रुपए/प्रति 8 ग्राम (+3% जीएसटी अलग से)
चांदी का भाव (Silver Price 9999)- 75700 रुपए (1300 रुपए महंगी हुई)

देहरादून में आज सोने का भाव कैरेट और शुद्धता के हिसाब (Gold Price Today in Dehradun 21 मई 2023) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 62600 रुपए प्रति 10 ग्राम (600 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 59970 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 57240 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 52150 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 47580 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 37560 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 48360
चांदी का भाव (Silver Price)- 76000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए)

20 मई 2023 को बदायूं में सोने का भाव 63280 रुपए और चांदी का भाव 75600 रुपए रहा।

Gold Silver News Magazine
Gold Silver News Magazine

ALERT: अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1979 डॉलर और चांदी का 24.02 डॉलर पर बंद हुआ है।

यूट्यूब चैनल देखें- https://youtube.com/GoldPriceTodayNews
ट्विटर पर फॉलों करें- https://twitter.com/today_gold
तुरंत अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप में शामिल हों- https://telegram.me/goldsilverprice
ईमेल पर सुझाव भेजें- goldkabhav@gmail.com

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular