Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज सोने और चांदी का रेट बना सकता है...

Gold Price Today: आज सोने और चांदी का रेट बना सकता है नए रिकॉर्ड, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

Gold Price Today: सोने और चांदी में लगातार तेजी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव ने 6 साल की ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाया। कॉमेक्स पर भाव 1550 डॉलर तक चला गया। वहीं MCX पर भाव 39740 रुपए तक आ गया था। चांदी ने भी MCX पर 50688 रुपए की ऊंचाई छुई। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भाव 19 डॉलर के पार चला गया।

अमेरिका और चीन के एक दूसरे पर टैरिफ लगाने के बाद विश्व के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आ गई और सोने, चांदी में बड़े पैमाने पर निवेश होने लगा। ट्रेड वार, ब्रेक्जिट की चिंता, हांगकांग के प्रदर्शन से सोने चांदी के भाव को सपोर्ट मिला।

इंडिया निवेश में कमोडिटी के प्रमुख मनोज जैन के मुताबिक सोने और चांदी में तेजी बरकरार रहेगी और किसी तरह की गिरावट आने पर खरीदारी करनी चाहिए।

कमोडिटी एक्सपर्ट जैन के मुताबिक MCX पर सोना 39500 रुपए पर खरीदना चाहिए। उन्होंने इसके लिए 39330 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी। जैन के मुताबिक आज सोना 39900 रुपए का लेवल छू सकता है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

वहीं चांदी को MCX पर उन्होंने 50000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी। इसके लिए 49500 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। आज चांदी का भाव 51200 रुपए तक ऊपर में जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी में तेजी के संकेत हैं। गुप्ता ने MCX पर सोने को 39500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 39200 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 39900 रुपए तक आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 50000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक इसके लिए 49400 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। उन्होंने कहा कि आज चांदी का भाव ऊपर में 51000 रुपए का लेवल छू सकता है।

मंदी में अपना कारोबार कैसे बढ़ाएं, यहां जानिए

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 39700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 39580 का स्टापलॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 39900 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 49600 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 49800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 50200 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX अक्टूबर सोने का वायदा 39500 रुपए पर खरीदने की सलाह द है। इसके लिए उन्होंने 39300 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक सोने का MCX पर भाव 39900 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी का वायदा 50000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 49700 का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 50800 रुपए तक जा सकता है।

22 कैरेट सोने और चांदी का हाजिर भाव यहां जानिए

बुधवार को सुबह इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1546 डॉलर और चांदी का भाव 19.5 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। मंगलवार को MCX पर सोने का भाव 626 रुपए तेज होकर 39713 पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 2111 रुपए तेज होकर 49600 रुपए पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular