Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price, सोना भाव 2020: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, जानिए...

Gold Price, सोना भाव 2020: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

एमसीएक्स सोने का भाव, MCX Gold Today: सोने और चांदी के भाव सोमवार को तेज हो गए थे। मंगलवार को अंबेडकर जयंती के कारण बाजार की छुट्टी थी। सोमवार को MCX पर सोने का भाव 2 फीसदी तेज होकर 46000 रुपए के पार चला गया। वहीं चांदी का भाव भी 43500 रुपए पर पहुंच गया।

मंगलवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव 1750 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो गया वहीं चांदी का भाव 15.5 डॉलर पर रहा। गोल्डमैन की रिपोर्ट के बाद इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड ने भी विश्व की विकास दर का अनुमान घटा दिया।

डॉलर इंडेक्स अपनी ऊंचाई से गिर गया इस कारण सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिला। कमोडिटी के दिग्गज एक्सपर्ट मनोज जैन के मुताबिक आज भी सोने, चांदी के भाव में तेजी रहेगी। अगर भाव 46100 रुपए तक आते हैं तो सोने में खरीदारी का मौका है। इसके लिए 45770 का स्टॉपलास जरूर लगाएं। सोना आज तेज होकर 46550 से 46800 रुपए तक जा सकता है।

जैन के मुताबिक चांदी को भी गिरावट आने पर 43500 के लेवल पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए 42800 रुपए का स्टॉपलास लगाएं। चांदी का भाव आज 44400 से लेकर 45100 रुपए तक जा सकता है। जैन ने कहा कि आज कुल मिलाकर तेजी का ही माहौल रहेगा और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति रखनी चाहिए।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का जून वायदा 45700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 45200 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने के लिए कहा है। उनके मुताबिक सोना 46500 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने MCX पर चांदी का मई वायदा 43500 पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इसके लिए 42950 का स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। चांदी ऊपर में 44500 रुपए तक आ सकती है।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular