Gold Price Today: आज मुंबई में सोने के भाव में तेजी आ गई। हालांकि चांदी का भाव गिर गया। मुंबई का सराफा बाजार बंद है पर इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना मुंबई के सोने और चांदी के भाव जारी कर रहा है।
आगे जानिए मुंबई में सोने, चांदी का भाव (Gold, Silver Rate) कितना रहा। सोमवार को MCX पर भी सोने के भाव में तेजी और चांदी के रेट में गिरावट देखी गई।
MCX पर सोने का भाव 229 रुपए तेज होकर 43800 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 1066 रुपए की गिरावट के साथ 39828 रुपए पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश के सराफा बाजार बंद हैं ऐसे में वहां के हाजिर भाव नहीं मिल रहे हैं।
दूसरी तरफ MCX ने कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए 30 मार्च 2020 मतलब आज से ट्रेडिंग के समय में बदलाव भी कर दिया है। अब MCX पर सभी कमोडिटी की ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही होगी। ये समय 14 अप्रैल 2020 तक लागू रहेगा।
IBJA के मुताबिक 27 मार्च के मुकाबले मुंबई में आज 30 मार्च सोमवार को 99.9 सोने का भाव 201 रुपए तेज होकर 43876 रुपए हो गया। वहीं 99.5 सोने का भाव 43700 रुपए रहा। 916 सोने का भाव 40190 रुपए रहा।
मुंबई में चांदी के भाव में 1900 रुपए की गिरावट देखी गई। 1 किलो चांदी का भाव गिरकर 39500 रुपए पर आ गया। IBJA ने ही ये भाव आज सोमवार 30 मार्च 2020 के लिए जारी किए हैं। इस भाव में जीएसटी नहीं जुड़ा हुआ है।

सोमवार को शाम को 5.44 बजे इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1617 डॉलर और चांदी का भाव 13.95 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। MCX पर आज शाम को 5 बजे ही सोने, चांदी की ट्रेडिंग बंद हो गई है।
गोल्ड प्राइस टूडे आपसे लॉकडाउन का पालन करने की अपील करता है। सराफा के स्वर्णकार बंधुओं आप लोग 21 दिन के लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करते रहें। इसमें बिल्कुल कोताही ना बरतें। जान है तो जहान है। कारोबार आगे भी चलता रहेगा।
नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।
डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।