Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today, सोने का भाव आज: सोने, चांदी के रेट ने...

Gold Price Today, सोने का भाव आज: सोने, चांदी के रेट ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली में सोने के भाव में तूफानी तेजी

सोना भाव आज 2020, Gold Price Today: आज सोने और चांदी के भाव में तूफानी तेजी रही। दिल्ली में पहली बार सोने का भाव 43 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 600 रुपए की तेजी देखी गई।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 700 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 43170 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। दिल्ली में चांदी का भाव 600 रुपए की तेजी के साथ 48600 रुपए प्रति किलो रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार और एमसीएक्स पर भी सोने, चांदी के भाव में तेजी रही। MCX पर सोने का अप्रैल वायदा भाव 41619 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। MCX पर 1 किलो चांदी का वायदा भाव शाम को 47270 रुपए प्रति किलो चल रहा था।

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपए की तेजी के साथ 43200 रुपए हो गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 42400 रुपए हो गया। 18 कैरेट सोने का भाव 38880 रुपए रहा। चांदी का भाव 49500 रुपए प्रति किलो रहा।

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

मुंबई में आज सोने का हाजिर भाव 41469 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 47700 रुपए प्रति किलो रहा। चेन्नई में बुधवार को सोने का भाव 39650 रुपए और चांदी का भाव 51800 रुपए रहा। राजकोट में सोने का बिल भाव 42870 रुपए रहा। वहीं चांदी का बिल भाव 48450 रुपए प्रति किलो रहा।

इंदौर में दोपहर में सोने का हाजिर रेट 41530 रुपए रहा। वहीं खगड़िया में सोने का भाव 41850 और चांदी का भाव 48750 रुपए रहा। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 19 फरवरी को सोने का भाव 42450 रुपए और चांदी का 48450 रुपए रहा।

मेरठ के सोना चांदी व्यापार संघ के मुताबिक आज मेरठ में सोने का भाव 42050 रुपए रहा। वहीं जेवर गिन्नी का भाव 41250 रुपए रहा। चांदी 47825 रुपए में बिकी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव शाम को 1605 डॉलर और चांदी का भाव 18.25 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular